राष्ट्रपति भवन में आज आयोजित एक समारोह में पद्म अवार्ड (Padma Awards 2020) प्रदान किए गए. पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडीस को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया. पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज और अरुण जेटली को भी मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान से नवाजा गया.समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस जयशंकर भी समारोह में उपस्थित थे.राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 119 पद्म अवार्ड प्रदान किए. इस साल की सूची में 7 पद्म विभूषण, 10 पद्मविभूषण और 102 पद्म श्री अवार्ड शामिल हैं.पद्म अवार्ड हासिल करने वालों में 29 महिलाएं हैं. 16 शख्सियतों को मरणोपरांत पद्म अवार्ड से नवाजा जा रहा है.महिला बैडमिंटन प्लेयरपीवी सिंधु को पद्म विभूषण से नवाजा गया है जबकि सिंगर अदनान सामी को पद्म श्री ने सम्मानित किया गया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की ओर से उनकी बेटी बांसुरी स्वराज और अरुण जेटली की ओर से उनकी पत्नीसंगीता जेटली ने यह पुरस्कार ग्रहण किया.वर्ष 1954 में शुरू किए गए इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार समाज में विभिन्न तरीके से योगदान देने वाले कई ‘गुमनाम नायकों' को वर्ष 2014 से सम्मानित कर रही है. इन पुरस्कारों के जरिए विभिन्न क्षेत्रों में लोगों के ‘उत्कृष्ट कार्य या योगदान' को सराहा जाता है. ये पुरस्कार सभी क्षेत्रों, विषयों जैसे कि कला, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान व इंजीनियरिंग, लोक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग, इत्यादि में विशिष्ट एवं असाधारण उपलब्धियों, सेवा के लिए प्रदान किए जाते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं