विज्ञापन
This Article is From Jul 15, 2017

राष्‍ट्रपति चुनाव : मुंबई पहुंचे रामनाथ कोविंद विधायकों एवं सांसदों की बैठक को संबोधित करेंगे

केंद्रीय मंत्रियों नितिन गड़करी, रामदास अठावले और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस समेत भाजपा के नेताओं ने यहां मुबई हवाईअड्डे पर कोविंद का स्वागत किया.

Also Read in
राष्‍ट्रपति चुनाव : मुंबई पहुंचे रामनाथ कोविंद  विधायकों एवं सांसदों की बैठक को संबोधित करेंगे
रामनाथ कोविंद (फाइल फोटो)
मुंबई: राजग की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार राम नाथ कोविंद विधायकों एवं सांसदों की एक बैठक को संबोधित करने के लिये शनिवार को मुंबई पहुंच गये. केंद्रीय मंत्रियों नितिन गड़करी, रामदास अठावले और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस समेत भाजपा के नेताओं ने यहां मुबई हवाईअड्डे पर कोविंद का स्वागत किया. कोविंद हवाईअड्डे से दक्षिण मुंबई स्थित गरवाड़े क्लब के लिये रवाना हो गये. यहां उनका राजग के सांसदों एवं विधायकों की एक बैठक को संबोधित करने का कार्यक्रम है.

सूत्रों ने बताया कि कोविंद का शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से उनके आवास पर मुलाकात करने का कोई कार्यक्रम नहीं है. उल्लेखनीय है कि संप्रग की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर प्रणब मुखर्जी और प्रतिभा पाटिल शिवसेना के तत्कालीन अध्यक्ष बाल ठाकरे से उनके उपनगर बांद्रा स्थित आवास 'मातोश्री' में मुलाकात के लिये पहुंचे थे. पिछले दो चुनाव के दौरान शिवसेना ने इस सर्वोच्च संवैधानिक पद के लिये राजग से अलग जाकर मतदान किया था, जबकि वह राजग गठबंधन में शामिल थी.

उद्धव ठाकरे ने पिछले माह शिवसेना के नेताओं के साथ बैठक के बाद कोविंद के पक्ष में पार्टी के समर्थन का ऐलान किया था. उन्होंने कहा था, ''कोविंद अच्छे प्रत्याशी हैं, और साधारण परिवार के सीधे सादे व्यक्ति हैं और उनमें देश के हित में काम करने की क्षमता है.'' उद्धव ने भाजपा की ओर से कोविंद की उम्मीदवारी की घोषणा और राजग में शामिल अन्य सहयोगियों के समर्थन के बाद के एक दिन बाद यह बयान दिया था.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Presidential Poll 2017, Ramnath Kovind, Maharastra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com