विज्ञापन

कल्याण के होटल में पार्टी पर रेड: 65 लोग हिरासत में, ड्रग्स के एंगल की जांच, 7 आयोजकों पर FIR दर्ज

पुलिस छापेमारी के दौरान पार्टी में कोई नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ. अभी इस बात की जांच चल रही है कि क्या उस जगह पर ड्रग्स सप्लाई या इस्तेमाल किए गए थे.

कल्याण के होटल में पार्टी पर रेड: 65 लोग हिरासत में, ड्रग्स के एंगल की जांच, 7 आयोजकों पर FIR दर्ज
कल्याण (महाराष्ट्र):

पुलिस ने कल्याण के मशहूर केडी रेजिडेंसी होटल में चल रही एक अवैध ड्रग्स और डांस पार्टी पर छापा मारा. इस पार्टी के लिए जरूरी इवेंट और शराब की परमिशन नहीं ली गई थी. मौके से करीब 65 युवाओं को हिरासत में लिया गया, जबकि कुछ लोग छापे के दौरान भागने में कामयाब रहे. बिना मंज़ूरी के इवेंट आयोजित करने के आरोप में सात आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.

पुलिस ने पार्टी में ड्रग्स सप्लाई होने की पक्की सूचना मिलने के बाद ये कार्रवाई की थी, हालांकि छापे के दौरान कोई नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ. अभी इस बात की जांच चल रही है कि क्या उस जगह पर ड्रग्स सप्लाई या इस्तेमाल किए गए थे.

ठाणे में तस्कर और उसके चार साथियों पर लगा मकोका

इधर ठाणे में 34.18 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामदगी के मामले में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के सरगना अमजद यूसुफ पठान और उसके चार साथियों के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) की धाराएं लगाई हैं. एक अधिकारी ने बताया कि तीन राज्यों में 20 गंभीर आपराधिक मामलों में शामिल पठान और उसके साथियों को पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से मकोका की धाराएं लगाने की मंजूरी मिलने के बाद आठ सितंबर को ठाणे केंद्रीय कारागार से औपचारिक रूप से हिरासत में लिया गया.

Latest and Breaking News on NDTV

पुलिस उपायुक्त अतुल जेंडे ने बताया कि यह कार्रवाई स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) के तहत दर्ज एक पुराने मामले के आधार पर की गई है. करीब 9.8 किलोग्राम हेरोइन बरामद किए जाने के बाद कल्याण के महात्मा फुले चौक थाने में यह मामला दर्ज किया गया था.

पुलिस ने शुरुआती कार्रवाई के दौरान गिरोह के सरगना पठान के साथ उसके सहयोगियों कासम अब्दुल सत्तार वसाइकर, कृष्णा नागप्पा हलेमानी, गणेशन पुथुस्वामी उर्फ बुडुस्वामी जंगमार और सद्दाम गफूर शेख को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने वसाइकर और हलेमानी के पास से 9.768 किलोग्राम हेरोइन बरामद की थी, जिसकी कीमत 34.18 करोड़ रुपये बताई गई है.

इसके अलावा, पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे मोबाइल फोन और नकदी भी जब्त की थी. अधिकारी ने बताया कि बाद की जांच में पता चला कि पठान इस अवैध नेटवर्क का सरगना था. पठान के खिलाफ महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्यप्रदेश में हत्या, दंगा व मादक पदार्थों की तस्करी जैसे गंभीर अपराधों के 20 मामले दर्ज हैं.

पुलिस ने बताया कि इससे पहले 2020 में हत्या के मामले में और 2025 में मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में पठान के खिलाफ मकोका के तहत कार्रवाई की गई थी.

ठाणे से अमजद खान की रिपोर्ट...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra Police, Maharashtra Police Action, Drug, Maharastra Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com