विज्ञापन
This Article is From Aug 15, 2023

राष्ट्रपति ने चार कीर्ति चक्र और 11 शौर्य चक्र समेत 76 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों के लिए 76 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी है.

राष्ट्रपति ने चार कीर्ति चक्र और 11 शौर्य चक्र समेत 76 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी
राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (फाइल फोटो)
नई दिल्‍ली:

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 77वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के कर्मियों के लिए चार कीर्ति चक्र (मरणोपरांत) और 11 शौर्य चक्र समेत 76 वीरता पुरस्कारों को स्वीकृति दी है. 11 शौर्य चक्र में से पांच मरणोपरांत हैं. अशोक चक्र के बाद कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र भारत के दूसरे और तीसरे सबसे बड़े शांतिकालीन वीरता पुरस्कार हैं. 

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस 2023 की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों के लिए 76 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी है. इनमें चार कीर्ति चक्र (मरणोपरांत), पांच मरणोपरांत सहित 11 शौर्य चक्र, दो बार टू सेना मेडल (वीरता), 52 सेना पदक (वीरता), 3 नौसेना पदक (वीरता) और चार वायु सेना पदक (वीरता) शामिल हैं.”

बयान में कहा गया है कि मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित होने वालों में दिलीप कुमार दास, राज कुमार यादव, बब्लू राभा और संभा रॉय हैं. ये सभी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कर्मी थे. 

शौर्य चक्र (मरणोपरांत) प्राप्त करने वाले पांच कर्मियों में सेना के विमानन स्क्वॉड्रन मेजर विकास भांभू और मेजर मुस्तफा बोहरा शामिल हैं; राजपूताना राइफल्स के हवलदार विवेक सिंह तोमर और राष्ट्रीय राइफल्स के राइफलमैन कुलभूषण मंटा को भी यह पुरस्कार प्रदान किया गया है. 

ये भी पढ़ें :

* CM स्‍टालिन ने राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा पत्र, NEET विरोधी विधेयक को जल्‍द मंजूरी देने का किया आग्रह
* PM मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्र के नाम संदेश को 'प्रेरणादायक' बताया
* जाति-धर्म और परिवार के अलावा हमारी असली पहचान भारतीय: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
President Draupadi Murmu, Gallantry Awards, Kirti Chakra Award, Shaurya Chakra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com