विज्ञापन

प्रशांत किशोर कितने अमीर, पहली बार पता चला; पत्नी भी 112 करोड़ की मालिक

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करते समय प्रशांत किशोर ने अपनी और पत्नी की कुल 198 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का ब्योरा दिया.

प्रशांत किशोर कितने अमीर, पहली बार पता चला; पत्नी भी 112 करोड़ की मालिक
कितने अमीर हैं PK? हलफनामे में बड़े खुलासे
NDTV

49 साल के प्रशांत किशोर 198 करोड़ के मालिक हैं. उनके पास 96 करोड़ से अधिक की संपत्ति है. वहीं उनकी पत्नी जाह्नवी दास के पास करीब 112 करोड़ की संपत्ति है. यह जानकारी उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में दी है. प्रशांत किशोर ने बैंक से 5 करोड़ 77 लाख रुपये का लोन भी लिया है. प्रशांत किशोर के पास 22 करोड़ 19 लाख 74 हजार 976 की चल संपत्ति है, उनकी पत्नी के पास 89 करोड़ की चल संपत्ति है. प्रशांत किशोर के पास 73 करोड़ और उनकी पत्नी के पास 12 करोड़ की अचल संपत्ति है. प्रशांत किशोर को उनकी पत्नी जाह्नवी ने 41 लाख रुपये दिए हैं. वहीं प्रशांत किशोर ने अपनी कंपनी वेधा वेंचर्स को 8 करोड़ 31 लाख का लोन दिया है.

गुवाहाटी से लेकर नोएडा तक प्रॉपर्टी

प्रशांत किशोर की पत्नी डॉक्टर हैं. उनके पास गुवाहाटी के 2 फ्लैट हैं. गुवाहाटी के एक बंगले में एक तिहाई हिस्सा है. इसके अलावा नोएडा में भी प्रॉपर्टी है. प्रशांत किशोर के पास गाजियाबाद के अपार्टमेंट में 2 फ्लैट हैं. वहीं दो अन्य फ्लैट में वे 50% के हिस्सेदार हैं. पटना के पाटलिपुत्र कॉलोनी, दिल्ली के वसंत विहार में भी उनके पास प्लॉट है. बक्सर में और उनके पुश्तैनी गांव में भी संपत्ति है. उनकी पत्नी के पास 64 लाख की संपत्ति है.

प्रशांत किशोर ने ACSI हैदराबाद से मास्टर्स ऑफ हेल्थकेयर मैनेजमेंट की पढ़ाई की है. उन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से बीबीए की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने फ्रेंच लैंगुएज का कोर्स भी किया है. प्रशांत किशोर पर 8 मुकदमे दर्ज हैं. इनमें मानहानि, सरकारी काम में बाधा डालने, धोखाधड़ी तक के मामले हैं. किसी भी मामले में चार्ज फ्रेम नहीं हुआ है.

प्रशांत किशोर ने जनसुराज को करोड़ों का चंदा दिया

प्रशांत किशोर वेधा वेंचर प्राइवेट लिमिटेड के मालिक हैं. इस कंपनी ने 2024-25 में जन सुराज को 85 करोड़ का चंदा दिया. जन सुराज फाउंडेशन को 50 लाख दिए. जॉय ऑफ गिविंग को 2 करोड़ 75 लाख 2023-24 में दिए.

प्रशांत किशोर बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ स्काउट एंड गाइड मैदान से कलेक्ट्रेट पहुंचे थे. इस दौरान पार्टी के बड़े नेताओं के अलावा उनकी पत्नी और बेटे क्षितिज भी साथ दिखे. प्रशांत किशोर ने नामांकन के बाद कहा कि यह मेरा नामांकन नहीं है. बिहार में बदलते हुए राजनीतिक तस्वीर का नामांकन है. बिहार के बेहतर भविष्य का नामांकन है. बिहार में आपराधिक प्रवृति के लोगों के कुर्सी छोड़ने का आह्वान है. आगाज है.

यह भी पढ़ें: अध्यक्ष की सीट पर भाजपा को नहीं मिल रहा कैंडिडेट, नए वाले की भी निकाल रहे कुंडली: प्रशांत किशोर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prashant Kishor, Prashant Kishor Bankipur, Prashant Kishor Bankipur By-election, Prashant Kishor Bihar, Prashant Kishor Bihar Bypoll
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com