विज्ञापन

बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी उम्मीदवार नीरज सिन्हा और जन सुराज के प्रशांत किशोर ने भरा नामांकन

बीजेपी साल 1995 से इस सीट पर जीत रही है. तब इस सीट को पटना पश्चिम कहा जाता था. हालांकि साल 2008 के परिसीमन के बाद इस सीट को बांकीपुर सीट कहा जाने लगा.

बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी उम्मीदवार नीरज सिन्हा और जन सुराज के प्रशांत किशोर ने भरा नामांकन
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा और जनसुराज के प्रशांत किशोर ने नामांकन भरा है.
NDTV

बिहार में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा ने नामांकन दाखिल कर दिया है. इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ एनडीए घटक दल के कई नेता रहे मौजूद रहे. बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव के लिए आगामी 30 जुलाई को वोटिंग होनी है. इस सीट से जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर भी मैदान में हैं.

गौरतलब है कि ये सीट भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के सदस्यता छोड़ने के बाद खाली हुई थी.   भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा ने कहा कि बांकीपुर की जनता और हमारे पार्टी के कार्यकर्ता नेता हमारे साथ हैं और जीत हमारी ही होगी. 

प्रशांत किशोर ने भी दाखिल किया नामांकन

दूसरी ओर प्रशांत किशोर ने भी बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है. नामांकन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, "यह पहली बार है कि मैं बिहार में विधानसभा का चुनाव लड़ रहा हूं. मैंने बांकीपुर की जनता से समर्थन मांगा है.  मैं उनके लिए काम करूंगा और मुझे पूरा भरोसा है कि जनता निश्चित तौर पर हमारा समर्थन करेगी."

उन्होंने आगे कहा, "चुनाव मैदान में सभी उम्मीदवार हैं, लेकिन हम सीधे जनता के बीच जा रहे हैं और उनसे समर्थन मांग रहे हैं."

इस सीट से तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने रेखा गुप्ता को टिकट दिया है.  बीजेपी ने इससे पहले अभिषेक कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया था. वे नितिन नवीन के करीबी बताये जाते हैं. हालांकि निजी वजहों को हवाला देते हुए 10 जुलाई को अभिषेक ने नामांकन वापस ले लिया था.

पटना में बीजेपी का गढ़ रहा है बांकीपुर सीट 

ये सीट बीते तीन दशक से बीजेपी के पाले में रहा है. पटना जिले में कुल 14 विधानसभा हैं. इसमें बांकीपुर को अहम विधानसभा सीट माना जाता रहा है. इस विधानसभा के तहत राजेन्द्र नगर, मीठापुर,  गर्दनीबाग, सचिवालय, कदमकुआं, बोरिंग रोड, गांधी मैदान सहित कई अहम इलाके आते हैं.

यह भी पढ़ें: कैसे नितिन नवीन के लिए बांकीपुर और दतिया उपचुनाव बने चुनौती, दो सीटों की दिल्ली तक चर्चा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bankipur Assembly By-election, Prashant Kishor, Bankipur Assembly Seat BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com