Bankipur By Election: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिहार की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है. भाजपा द्वारा उम्मीदवार बदलने के बाद जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने पार्टी पर तीखा हमला बोला है. NDTV से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि पहली बार भाजपा के साथ वही हुआ है जो वह दूसरे दलों के नेताओं के साथ करती रही है. प्रशांत किशोर ने अभिषेक बंटी के नाम वापस लेने को भाजपा की कमजोरी बताते हुए कहा कि पार्टी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की सीट पर भी मजबूत उम्मीदवार नहीं ढूंढ पा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि जन सुराज के प्रभाव से सरकार और प्रशासन को कई फैसले लेने पड़े हैं. साथ ही उन्होंने आगामी नामांकन को लेकर भी बड़ा दावा किया.
उम्मीदवार बदलने पर भाजपा को घेरा
प्रशांत किशोर ने कहा, "पहली बार भाजपा के साथ वह हुआ हैं जो वह दूसरी पार्टियों के नेताओ के साथ करती थीं." उन्होंने आगे कहा, "भाजपा का चाल चेहरा, चरित्र अब सामने आ गया हैं." प्रशांत किशोर ने अभिषेक बंटी के नामांकन वापस लेने के घटनाक्रम को भाजपा के लिए बड़ा झटका बताया.
बांकीपुर की जनता की एकजुटता की ताक़त देखिए- BJP उम्मीदवार को मैदान छोड़कर भागना पड़ा।#PKforBankipur #prashantkishor #bankipur #jansuraaj pic.twitter.com/TrbanQ3fEG
— Jan Suraaj (@jansuraajonline) July 10, 2026
'मैंने नामांकन भी नहीं किया और उम्मीदवार भाग गया'
जन सुराज प्रमुख ने कहा, "मैने अभी तक नॉमिनेशन भी नहीं किया और भाजपा का उम्मीदवार मैदान छोड़ कर भाग गया है." उन्होंने दावा किया कि बांकीपुर में जन सुराज की बढ़ती ताकत से भाजपा दबाव में है और इसी कारण उसे उम्मीदवार बदलना पड़ा.
भाजपा नेतृत्व पर भी उठाए सवाल
प्रशांत किशोर ने भाजपा के नए उम्मीदवार को लेकर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा, "आज हालत ऐसी है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सीट पर उनको उम्मीदवार तक नहीं मिल रहा है. बीजेपी ने अपने अध्यक्ष कि सीट पर उम्मीदवार उतारने से पहले अपने नेता का चरित्र नहीं देखा है. और अब जिसको उम्मीदवार बनाया है, उसको कोई जानता नहीं है. उसकी भी कुंडली हमलोग निकाल रहे हैं."
जन सुराज के प्रभाव का किया दावा
प्रशांत किशोर ने राज्य सरकार और प्रशासन को भी निशाने पर लिया. उन्होंने कहा, "जन सुराज के डर से बांकीपुर ने नगर निगम सफ़ाई कराना शुरू कर दिए हैं. जन सुराज के दर से पेंशन और राशन कार्य से जिनका नाम काटा गया था, सरकार अब एक करोड़ लोगों को राशन कार्ड देने जा रही है. उन्होंने दावा किया कि जन सुराज के बढ़ते जनसमर्थन का असर सरकारी फैसलों में दिखाई दे रहा है.'
13 तारीख को करेंगे नामांकन
प्रशांत किशोर ने अपने चुनावी कार्यक्रम की भी जानकारी दी. उन्होंने कहा, "मैं 13 तारीख को अपना नामांकन करने जा रहा हूं, अब बांकीपुर की जनता बीजपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सीट पर उनका चुनाव हरा कर जवाब देगी."
बांकीपुर सीट पर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी
भाजपा द्वारा उम्मीदवार बदलने और उसके बाद प्रशांत किशोर के हमलावर रुख ने बांकीपुर उपचुनाव को और दिलचस्प बना दिया है. एक तरफ भाजपा अपने नए उम्मीदवार के साथ चुनावी तैयारी में जुटी है, वहीं दूसरी तरफ जन सुराज इस बदलाव को अपने राजनीतिक प्रभाव का परिणाम बताकर जनता के बीच संदेश देने की कोशिश कर रही है.
यह भी पढ़ें : बांकीपुर उपचुनाव में BJP उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने क्यों छोड़ा मैदान? पिता से कनेक्शन की इनसाइड स्टोरी
यह भी पढ़ें : भाजपा ने जीतीं 28 सीटें और मेयर बन गया 20 जीतने वाली AAP का; पंजाब में नतीजे पर बवाल
यह भी पढ़ें : Video: कटिहार स्टेशन फिर बना झरना! पहली तेज बारिश में प्लेटफॉर्म जलमग्न, छत से बहता रहा पानी; यात्री परेशान
यह भी पढ़ें : कौन हैं रागिनी साहू? इंटरनेशनल मून मिशन शक्तिसैट के लिए चुनी गईं छत्तीसगढ़ की इकलौती छात्रा, कैसे किया कमाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं