प्रमोद सावंत (Pramod Sawant) गोवा के मुख्यमंत्री (Chief Minister of Goa) बन गए हैं. प्रमोद सावंत ने (Pramod Sawant) रात 2 बजे राज्यभवन में आयोजित समारोह में पद और गोपनियता की शपथ ली. प्रमोद सावंत (Pramod Sawant News) को गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने पद और गोपनियता की शपथ दिलाई. शपथ समारोह से पहले प्रमोद सावंत ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है उसे निभाने की मेरी पूरी कोशिश रहेगी. मैं जो भी कुछ हूं मनोहर पर्रिकर की वजह से ही हूं. उन्होंने ही मुझे राजनीति में लाया और उन्हीं के बदौलत मैं गोवा विधानसभा का स्पीकर बना.
Pramod Sawant: Party has given me a huge responsibility, I will try my best to carry it out in the best possible manner. Whatever I am today is all due to Manohar Parrikar. It was he who brought me to politics, I became the Speaker and the CM today, due to him. #Goa pic.twitter.com/Y6pBz3rbsL
— ANI (@ANI) March 18, 2019
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
यह भी पढ़ें: प्रमोद सावंत ने राजभवन में रात 2 बजे आयोजित समारोह में गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के रविवार को हुए निधन के बाद से यह पद खाली था. मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) का कैंसर की बीमारी से जूझते हुए 63 साल की उम्र में रविवार को निधन हो गया था. मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar Dies) अग्नाशय कैंसर से पीड़ित थे. मनोहर पर्रिकर गोवा में एक गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रहे थे, जिसमें भाजपा के साथ गोवा फॉरवर्ड पार्टी, एमजीपी और निर्दलीय शामिल रहे. बताया जाता है कि गोवा विधानसभा के अध्यक्ष प्रमोद सावंत मनोहर पर्रिकर के बेहद करीबी हैं.
यह भी पढ़ें: गोवा में क्यों खिंचे चले आते हैं सैलानी, जानिए अब तक यहां हुए कितने मुख्यमंत्री?
हालांकि प्रमोद सावंत के नाम को लेकर सहयोगी दलों ने जबर्दस्त सौदेबाजी की. इसका नतीजा यह है कि बीजेपी की सहयोगी पार्टियों महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के नेता सुदीन धवलिकर और गोवा फॉरवर्ड पार्टी (GFP) के नेता विजय सरदेसाई उपमुख्यमंत्री बनाए जाएंगे. हालांकि इससे पहले दिन भर सियासी ड्रामा होता रहा. एक तरफ मनोहर पर्रिकर का अंतिम संस्कार हो रहा था तो दूसरी तरफ कुर्सी को लेकर उठापटक चलती रही. कांग्रेस ने मनोहर पर्रिकर के निधन से पहले और मृत्यु की खबर आते ही राज्य में सरकार बनाने का दावा ठोक दिया. आज कांग्रेस विधायक राज्यपाल से मिल भी आए. वे सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं. विधानसभा का गणित कुछ इस तरह है.
VIDEO: प्रमोद सावंत ने गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं