विज्ञापन

गुरुग्राम में बत्ती गुल, मेन ट्रांसफर्मर के फुंकने से कई बिजली घर पड़े ठप, रैपिड मेट्रो पर भी लगा ब्रेक

गुरुग्राम में सेक्टर-72 के ट्रांसफार्मर फुंकने से बड़ा बिजली संकट खड़ा हो गया. कई सेक्टरों में बिजली गुल है. सिर्फ घरों में बिजली संकट नहीं हुआ, बल्कि रैपिड मेट्रो सेवा भी बाधित हुई है. ट्रांसफार्मर मरम्मत में कुछ घंटे लग सकते हैं, आपूर्ति देर रात तक बहाल होने की उम्मीद है.

गुरुग्राम में बत्ती गुल, मेन ट्रांसफर्मर के फुंकने से कई बिजली घर पड़े ठप, रैपिड मेट्रो पर भी लगा ब्रेक
  • गुरुग्राम के सेक्टर-72 स्थित 220 KVA पावर हाउस का मुख्य ट्रांसफार्मर खराब होने से बड़ा बिजली संकट पैदा हुआ है.
  • खराब ट्रांसफार्मर के कारण सेक्टर 15, 38, 44, 46, 52, 56 और मारुति 66 KVA बिजली घर प्रभावित हुए हैं.
  • बिजली संकट के चलते सेक्टर 15, 18 और 38 से 57 तक के इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है.
नई दिल्ली:

भीषण गर्मी के बीच गुरुग्राम में बड़ा बिजली संकट सामने आया है. सेक्टर-72 स्थित 220 KVA पावर हाउस का मुख्य ट्रांसफार्मर फूंकने से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई, वहीं रैपिड मेट्रो सेवा भी प्रभावित हो गई.

7 बिजली घरों पर असर

मुख्य ट्रांसफार्मर के खराब होने से सेक्टर-15, 38, 44, 46, 52, 56 और मारुति 66 KVA बिजली घर प्रभावित हुए हैं. इसके चलते सेक्टर-38 से 57 तक, सेक्टर-15 पार्ट 1 और 2 व सेक्टर-18 में बिजली गुल हो गई.

रैपिड मेट्रो पर भी लगा ब्रेक

बिजली संकट का असर रैपिड मेट्रो पर भी पड़ा है. पिछले करीब एक घंटे से सेवा बाधित रही, जिससे रोजाना सफर करने वाले हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इस पूरी घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें बिजली संकट और मेट्रो रुकने के असर को देखा जा सकता है.

यह भी पढ़ें- 45°C की गर्मी ही नहीं, ‘तपती रातें' बन रहीं सबसे बड़ा खतरा... कम नहीं हो रहीं उत्तर भारत के झुलसते शहरों की मुसीबतें

गर्मी में लोगों की बढ़ी परेशानी

बिजली गुल होने से लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है. कई इलाकों में पानी की सप्लाई भी प्रभावित होने लगी है. स्थानीय निवासी लगातार बिजली विभाग से संपर्क कर स्थिति की जानकारी लेने की कोशिश कर रहे हैं.

देर रात तक बहाल हो सकती है सप्लाई

बिजली विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, खराब ट्रांसफार्मर को ठीक करने का काम तेजी से किया जा रहा है. तकनीकी टीम मौके पर मौजूद है और मरम्मत कार्य जारी है. अधिकारियों का कहना है कि ट्रांसफार्मर को दुरुस्त करने में करीब 8 से 10 घंटे का समय लग सकता है. उम्मीद जताई जा रही है कि देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurugram, Gurugram Power Cut, Gurugram Power Shortage, Gurugram Summer, Heat Wave In Gurugram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com