Viral Video: गुरुग्राम की भागदौड़ भरी जिंदगी, ट्रैफिक और प्रदूषण को छोड़कर दिव्या भट्ट और उनके पति सौरभ यादव हिमाचल प्रदेश में मनाली के पास गजान गांव में शिफ्ट हो गए. बीते कुछ सालों से वे वहां एक होमस्टे चला रहे हैं और वर्क फ्रॉम होम करने के साथ-साथ, पहाड़ों की लाइफ के बारे में वीडियो बनाते हुए लोगों को फायदे-नुकसान बता रहे हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने शहर के शोर-शराबे को मिस करने की याद कबूली है.
चंडीगढ़ आए, रामायण मूवी देखी
दिव्या ने कहा, 'हमें शहर छोड़े हुए लंबा समय हो गया. हम पहाड़ों में रहते हुए शहर की चहल-पहल और शोर-शराबे को मिस कर रहे हैं. इसीलिए हमने एक छोटा ब्रेक लेकर चंडीगढ़ जाने का फैसला किया. हमने बैग में अपना सामान पैक किया और स्लीपर बस में बैठकर चंडीगढ़ पहुंच गए. यहां हमने शॉपिंग की, फिल्म की, पहाड़ों में ना मिलने वाला खाना खाया, रामायण मूवी देखी, आराम किया और फिर दो दिन बाद वापस हिमालय के गांव के लिए रवाना हो गए.'
यहां देखें पूरा वीडियो:-
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इंस्टाग्राम पर 14 नवंबर को पोस्ट किए गए इस वीडियो को लोग पसंद कर रहे हैं और कमेंट में अपनी-अपनी राय भी दे रहे हैं. आपको बता दें कि इससे पहले दिव्या ने अपनी गुरुग्राम से मनाली के गजान गांव में शिफ्ट होने की पूरी जर्नी वीडियो सीरिज के जरिए दिखाई थी, जो खूब वायरल हुई थी. इसके बाद उन्होंने पहाड़ों में रहने के खर्च पर भी वीडियो बनाया था और लोगों को पहाड़ों की लाइफ के नुकसान भी बताए थे. ये सभी जानकारी को लोगों ने खूब पसंद किया था.
यह भी पढ़ें:- वृंदावन की गलियों में झाड़ू लगाने वाला बना इंटरनेट की सुर्खियां, लोग बोले- 'इनकी आवाज ने श्रीजी का एहसास करा दिया'
यह भी पढ़ें:- 40 बाउंसर के साथ पुष्कर मेले में पहुंचा बादल घोड़ा, मलिक ने की नोटों की बारिश
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं