मुंबई (Mumbai) के कई इलाकों में सोमवार को एक ट्रांसमिशन लाइन में तकनीकी खराबी आने के कारण कई इलाकों में एक बार फिर बिजली गुल हो गई. शहर के पश्चिमी उपनगरीय इलाकों से बिजली कटौती (Power Cut) की सूचना मिली है. खार, कुर्ला, सांताक्रूज और मुंबई का सबसे पॉश बांद्रा भी उन इलाकों में शामिल थे, जो बिजली कटौती से प्रभावित हुए हैं. शहर में बिजली कटौती से आम लोग बेहद नाराज नजर आए और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये अपना गुस्सा दर्ज कराया.
शहर में बढ़ते तापमान के साथ बिजली कटौती से लोगों में जबरदस्त गुस्सा है. लोगों का यह गुस्सा ट्विटर पर देखने को मिला, जहां पर लोगों ने जमकर ट्वीट किए.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
Power cut in Mumbai?! What an unusual feeling. And not at all a welcome one@Adani_Elec_Mum @mybmc #Mumbai pic.twitter.com/DsKWWdHXnt
— Vinita Bhatia (@bhatiavinita) May 9, 2022
शहर के चेंबूर इलाके में रहने वाले लोगों ने भी बिजली कटौती की शिकायत की है.
.@Adani_Elec_Mum Power outage in Sindhi Society Chembur Mumbai 71. The entire area has a blackout #poweroutage #powercut
— Lockdown_Muncher (@akshaypdandekar) May 9, 2022
बिजली कटौती के पीछे धारावी में स्थित टाटा के रिसीविंग स्टेशन में तकनीकी खराबी को कारण बताया गया था. टाटा पावर ने एक बयान में कहा कि यह महज सात मिनट के लिए एक छोटी सी बिजली कटौती थी.
मध्य प्रदेश : शादी में बिजली कटौती के चलते आपस में बदल गए दूल्हे और दुल्हनें!
टाटा ने बयान में कहा, "ट्रॉम्बे रिसीविंग स्टेशन पर 220kV MSETCL OLTS प्रोटेक्शन के ट्रिपिंग के कारण आज बहुत कम समय (लगभग 7 मिनट) के लिए बिजली ट्रिपिंग की घटना हुई, जिससे टाटा पावर के धारावी रिसीविंग स्टेशन पर 160MW लोड बंद हो गया. हालांकि, टाटा पावर द्वारा बिजली आपूर्ति जल्दी बहाल कर दी गई. बिजली ट्रिपिंग 21:30 बजे हुई और इसे आज यानी 9 मई को 2022 को 21:37 पर ठीक कर दिया गया."
बिजली कटौती शहर के उपनगरों और आसपास के क्षेत्रों में एक घंटे से अधिक के ब्लैकआउट के दो सप्ताह बाद हुई है.
देश के एक तिहाई थर्मल पावर प्लांटों के पास 10 फीसदी या उससे कम कोयला- रिपोर्ट | पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं