विज्ञापन

खुद को दिखाते मजबूर और बेच देते नकली सोना... एक ही परिवार के पांच गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में इन आरोपियों गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उनके कब्जे से 3 लाख रुपए नगद, 5 किलो को पीली धातु की दो मोतियों की माला, 3 किलो पीली धातु के सिक्के, 10 कीपैड मोबाइल फोन और 6 स्मार्टफोन बरामद किए हैं.

खुद को दिखाते मजबूर और बेच देते नकली सोना... एक ही परिवार के पांच गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा की बिसरख पुलिस ने टप्पेबाजी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस दौरान पुलिस ने एक ही परिवार के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को भी पुलिस अभीरक्षा में लिया है. ये लोग असली सोना दिखाकर लोगों को नकली सोना बेचने का काम कर रहे थे.

शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान सेंट्रल नोएडा के एडिशनल डीसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि बिसरख से टप्पेबाजी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. इस दौरान फिरोजाबाद निवासी किशोर राय, विशाल राय, संजू राय सेवाराम और मीना को गिरफ्तार किया गया है.

दरअसल ये लोग अलग अलग तरह से लोगो को निशाना बनाते थे. ये खुद को दूसरों के सामने मजबूर दिखाते थे. जैसे ही दूसरे को विश्वास हो जाता, ये लोग कहते कि हमारे यहां तो सोना बर्बाद हो रहा है, बेटी की शादी करनी है, हमें तो पैसा चाहिए. उनकी बातों में फंस कई लोग इन्हें पैसा दे देते थे, बदले में उन्हें मिलता था भारी मात्रा में सोने जैसे दिखने वाली माला और सिक्के. वहीं आरोपी उनसे मोटा पैसा लेकर फरार हो जाया करते थे.

धोखा देने की एक दूसरी साजिश भी सामने आई है. ये गिरोह सिर्फ नकली सोना बेचने का काम नहीं कर रहे थे बल्कि ये तो दूसरों से असली सोना खरीदने का काम भी कर रहे थे. अस में ये लोग ऊपर और नीचे पैसे रख बीच में कागज की मोटी गद्दी रखते थे, दूसरो को दिखाते थे कि उनके पास तो बैग भर पैसा है. वो ये पैसे देते और बदले में सोने के आभूषण ले लेते और फिर वहां से फरार हो जाते.

ये भी पढ़ें- BJP की तिरंगा यात्रा पर मधुमक्खियों का हमला

फिलहाल पुलिस ने इस मामले में इन आरोपियों गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उनके कब्जे से 3 लाख रुपए नगद, 5 किलो को पीली धातु की दो मोतियों की माला, 3 किलो पीली धातु के सिक्के, 10 कीपैड मोबाइल फोन और 6 स्मार्टफोन बरामद किए हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Crime News, Noida News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com