विज्ञापन

IPS राहुल बंसल: क्‍या एक करोड़ के र‍िश्‍वतकांड में जाएगी नौकरी? IG ने बताया नया अपडेट

IPS राहुल बंसल पर ₹1 करोड़ की रिश्वत का आरोप लगा है. छत्तीसगढ़ के सरगुजा रेंज के IG दीपक कुमार झा के अनुसार, शिकायतकर्ता अब तक कोई सबूत पेश नहीं कर पाया है. वहीं मामले में 23 साइबर अपराधी गिरफ्तार हुए हैं और दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया गया है.

IPS राहुल बंसल: क्‍या एक करोड़ के र‍िश्‍वतकांड में जाएगी नौकरी? IG ने बताया नया अपडेट
IPS राहुल बंसल पर लगाए गए आरोपों के संबंध में शिकायतकर्ता द्वारा अभी तक कोई भी ठोस साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया है.
  • छत्तीसगढ़ कैडर के IPS प्रशिक्षु राहुल बंसल पर हवाला के माध्यम से एक करोड़ रुपये घूस लेने के आरोप लगे हैं
  • सरगुजा रेंज के IG ने बताया कि अभी तक राहुल बंसल के खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य या प्रमाण नहीं मिले हैं
  • इस मामले में 23 अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया है

IPS Rahul bansal: छत्तीसगढ़ कैडर के अंडर-ट्रेनी IPS अफसर राहुल बंसल पर एक करोड़ रुपये की घूस लेने के आरोपों की खबरें सुर्खियों में हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या इतने बड़े रिश्वतकांड के बाद किसी अफसर की नौकरी खतरे में पड़ सकती है? हालांकि, इस मामले में पुलिस की अब तक की प्राथमिक जांच राहुल बंसल के लिए राहत भरी रही है, क्योंकि उनके खिलाफ फिलहाल कोई पुख्ता सबूत या साक्ष्य नहीं मिले हैं. मामले की निष्पक्षता और मौजूदा स्थिति को स्पष्ट करते हुए सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक IPS दीपक कुमार झा ने जांच का नया अपडेट बताया है.

सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक IPS दीपक कुमार झा ने बताया कि हवाला के माध्यम से एक करोड़ रुपये की घूस लेने के आरोपों की जांच जारी है. नगर पुल‍िस अधीक्षक IPS राहुल बंसल पर लगाए गए आरोपों के संबंध में शिकायतकर्ता द्वारा अभी तक कोई भी ठोस साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया है. यह पूरा मामला साइबर फ्रॉड से जुड़ा हुआ है, जिसमें अलग-अलग राज्यों से अब तक 23 अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. वहीं, इस मामले में एक सब-इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल को रेंज की साइबर पुलिस से हटाकर लाइन अटैच कर दिया गया है.

सरगुजा रेंज के IG दीपक कुमार झा ने स्पष्ट किया कि लाइन अटैच किए गए पुलिसकर्मियों की यदि इस मामले में थोड़ी सी भी संलिप्तता और उसकी प्रामाणिकता सामने आती है, तो उनके विरुद्ध कड़ी आपराधिक कार्रवाई की जाएगी और प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. इसके अलावा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक ऑडियो क्लिप की भी जांच कराई जा रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि इसमें आरोपी पुलिसकर्मियों की बातचीत की रिकॉर्डिंग मौजूद है. 

ips rahul bansal one crore bribery case

सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक IPS दीपक कुमार झा

IPS राहुल बंसल घूस केस क्या है?

छत्तीसगढ़ कैडर के 2022 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी राहुल बंसल अगस्त 2025 से सरगुजा में पदस्थ हैं. उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है कि एक मामले में लगभग एक करोड़ रुपये की राशि हवाला के माध्यम से रिश्वत के रूप में ली गई. आरोप है कि संबंधित पुलिसकर्मियों और शिकायतकर्ता के बीच अलग-अलग समय पर कई बार व्हाट्सएप कॉल के जरिए बातचीत हुई थी. शिकायतकर्ता ने इस बातचीत को अपने दूसरे मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और इसी ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर पूरे मामले की शिकायत केंद्रीय जांच ब्यूरो में दर्ज करा दी. 

Latest and Breaking News on NDTV

मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक, सीबीआई निदेशक तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों को नोटिस जारी किया है. इसके साथ ही कोर्ट ने छत्तीसगढ़ DGP से पूरे मामले की तथ्यात्मक रिपोर्ट और CBI से शिकायत पर अब तक की गई कार्रवाई का ब्योरा मांगा है. इसके बाद से यह पूरा केस चर्चा में आ गया.  

ips rahul bansal

ips rahul bansal one crore bribery case chhattisgarh ig deepak kumar jha update

कौन हैं IPS राहुल बंसल?

मूल रूप से राजस्थान के जयपुर के रहने वाले IPS राहुल बंसल का जन्म 26 जून 1994 को हुआ था. बीटेक की डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त की. परीक्षा में 377वीं रैंक हासिल कर वे छत्तीसगढ़ कैडर के IPS बने और 29 अगस्त 2022 को पुलिस सेवा में शामिल हुए. UPSC की तैयारी के दौरान का उनका एक मॉक इंटरव्यू वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे कहते दिख रहे हैं कि एक सर्टिफिकेट बनवाने के लिए उन्हें ₹500 की रिश्वत देनी पड़ी थी और उस समय उन्हें रिश्वत देना बहुत बुरा लगा था.

यह भी पढ़ें-  IPS राहुल बंसल: ट्रेनिंग में ही एक करोड़ की घूस, कभी पंचायत सचिव को 500 की रिश्वत देना लगा था खराब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jobs, IPS, Chhattisgarh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com