विज्ञापन
This Article is From Apr 22, 2023

PM मोदी पर केरल यात्रा के दौरान आत्मघाती हमले की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

केरल पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने PM नरेन्द्र मोदी पर आत्मघाती बम हमले की धमकी वाले एक पत्र की जांच शुरू की है. प्रधानमंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए 24 और 25 अप्रैल को राज्य का दौरा करेंगे.

PM मोदी पर केरल यात्रा के दौरान आत्मघाती हमले की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

केरल पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने PM नरेन्द्र मोदी पर आत्मघाती बम हमले की धमकी वाले एक पत्र की जांच शुरू की है. प्रधानमंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए 24 और 25 अप्रैल को राज्य का दौरा करेंगे. भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राज्य इकाई के अध्यक्ष के. सुरेंद्रन के कार्यालय को कथित तौर पर कोच्चि के एक निवासी द्वारा मलयालम में लिखा गया पत्र प्राप्त हुआ. पत्र को सुरेंद्रन ने पिछले सप्ताह पुलिस को सौंप दिया था.

एडीजीपी (खुफिया) की एक रिपोर्ट मीडिया में प्रसारित होने के बाद आज धमकी भरे पत्र की खबर सामने आई. खबर के सामने आने पर सुरेंद्रन ने मीडिया से बातचीत की और कहा कि उन्होंने एक सप्ताह पहले राज्य पुलिस प्रमुख को धमकी भरा पत्र सौंपा था. खुफिया रिपोर्ट में कहा गया है, “पिछले सप्ताह केरल की भाजपा राज्य समिति के अध्यक्ष को मलयालम में लिखा एक पत्र मिला था जिसमें आत्मघाती हमलावर का उपयोग करके भारत के माननीय प्रधानमंत्री को जान की धमकी दी गई थी."

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पत्र की सत्यता और इसके पीछे कौन है इसकी जांच की जा रही है. 49 पन्नों की इस रिपोर्ट में ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों के नाम, उनकी भूमिका, प्रधानमंत्री के विस्तृत कार्यक्रम की समय-सारणी सहित अन्य बातों की जानकारी दी गई है. केंद्रीय राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने भी एडीजीपी (खुफिया) रिपोर्ट के कथित लीक होने की निंदा की और कहा कि यह एक गंभीर मामला है.

इस बीच, कोच्चि निवासी एन. जे. जॉनी ने आज कहा कि वह निर्दोष हैं. जॉनी का नाम और नंबर कथित धमकी भरे पत्र में था. उन्होंने मीडिया से कहा, “पुलिस ने मुझसे पूछताछ की है. मैंने उन्हें सारी जानकारी दी है. उन्होंने लिखावट और हर चीज की जांच की.” जॉनी के परिवार ने कहा कि पत्र को लेकर उन्हें इलाके के एक अन्य व्यक्ति पर शक है, जिससे एक चर्च से संबंधित किसी मामले को लेकर कुछ विवाद है.

यह भी पढ़ें :

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kerala Police, Threat To PM Modi, PM Modi's Visit To Kerala, Threat Of Bomb Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com