- केरल में दो बच्चों की डूबकर मौत के मामले में उनकी मां और उसके पुरुष दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है
- 29 सितंबर को तीन और पांच साल के बच्चों के शव घर की पानी की टंकी से बरामद हुए थे
- पुलिस ने मां निवेद्या को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था और उसके साथी को भी बाद में हिरासत में लिया गया
केरल के कोझिंजमपारा में एक महीने पहले दो बच्चों की डूबकर मौत मामले में पुलिस ने उनकी मां और उसके पुरुष दोस्त को गिरफ्तार किया है.पुलिस ने मां को तो पहले ही अरेस्ट कर लिया है. अब उसके साथी कोभी धर दबोचा है. 3 और 5 साल के दो बच्चे 29 सितंबर को मृत पाए गए थे. पांच साल की जेनिफर जूलियट और उसका तीन साल का भाई रॉबिन क्रिस्टोफर के शव मेनोनपारा के पास कूरनकाड में घर की पानी की टंकी से बरामद हुए थे. इस मामले में बच्चों की मां निवेद्या को पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
बच्चों की हत्या मामले में मां का बॉयफ्रेंड अरेस्ट
कोझिंजमपारा पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद, अगले ही दिन मां निवेद्या को गिरफ्तार कर लिया था. पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच से संकेत मिले थे कि इस अपराध में किसी और व्यक्ति ने भी उसकी मदद थी. हाल ही में, एक अदालत ने विस्तृत पूछताछ के लिए निवेद्या को पुलिस हिरासत में भेजा था. पूछताछ के दौरान उसने इस घटना में किसी और के शामिल होने से इनकार किया. हालांकि, साइबर सेल की मदद से डिजिटल सबूतों के विश्लेषण समेत आगे की जांच से पता चला कि निवेद्या कथित तौर पर घटना से पहले और बाद में अपने पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति के संपर्क में थी.
बच्चों की मौत के समय वह कहां था, होगी जांच
इसके बाद पुलिस ने उस व्यक्ति की पहचान की और बुधवार रात उसे भी हिरासत में ले लिया. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने कहा कि अब आगे की जांच से यह पता लगाया जाएगा कि क्या बच्चों की मौत के समय वह व्यक्ति घर पर मौजूद था या नहीं.अधिकारियों ने बताया कि रिमांड प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार व्यक्ति को अदालत में पेश किया जाएगा.
ये वीडियो भी देखें-
ये भी पढे़ं-20 की उम्र में पहला केस, 28 में मौत... गैंगस्टर आशीष चोपड़ा का जेल में खत्म हुआ अपराध का सफर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं