हैदराबाद के सनथ नगर में एक नाले से आठ साल के बच्चे का शव मिला है. पुलिस ने मृतक बच्चे की पहचान अब्दुल वाहिद के रूप में की है. पुलिस को शक है कि अब्दुल वाहिद को पहले किडनैप किया गया और उसके बाद उसकी हत्या की गई. हत्या के बाद उसके शव को नाले में फेंक दिया गया. पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच रही है. जांच के दौरान पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज लगा है. इस फुटेज में एक शख्स किसी का शव लेकर जाते दिख रहा है. पुलिस ने इसकी जांच के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है.
पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज की मदद से फिलहाल एक ट्रांसजेंडर शख्स, जिसकी पहचान इमरान के रूप में की गई है, को गिरफ्तार किया है. इस फुटेज में इमरान किसी का शव लेकर जाते दिख रहा है. पुलिस के अनुसार इमरान ने कथित तौर पर पहले बच्चे के सर को एक बाल्टी में डालकर उसकी हत्या कर दी. इमरान ने इस घटना को उस समय अंजाम दिया जब बच्चा उसे ओआरएस देने गया था. ये ओआरएस इमरान ने ही उससे मंगवाया था.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
हालांकि, स्थानीय लोग इसे बलि देने का मामला मान रहे हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि आरोपी के घर में पहले भी कथित तौर पर इस तरह से बलि दी गई है. लेकिन पुलिस इसे फिलहाल आरोपी और मृत बच्चे के पिता के बीच पैसे के लेनदेन का मामला था. पुलिस से मिल रही जानकारी के अनुसार मामले की जांच कर रहे अधिकारी इस घटना को बलि देने के एंगल से भी जांचेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं