विज्ञापन
This Article is From Feb 24, 2018

PNB ने अफवाहों का किया खंडन, कहा- विराट कोहली हमारे ब्रांड एंबेसडर बने रहेंगे

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पंजाब नेशनल बैंक के ब्रांड एंबेसडर बने रहेंगे.

PNB ने अफवाहों का किया खंडन, कहा- विराट कोहली हमारे ब्रांड एंबेसडर बने रहेंगे
विराट कोहली (फाइल फोटो)
  • PNB ने अफवाहों का किया खंडन
  • कहा- विराट कोहली हमारे ब्रांड एंबेसडर बने रहेंगे
  • पीएनबी घोटाले के बाद उठी थी यह अफवाह
नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पंजाब नेशनल बैंक के ब्रांड एंबेसडर बने रहेंगे. इस बात की पुष्टि खुद पीएनबी ने कर दी है. नीरव मोदी के हाथों 11,300 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी का सामना करने वाले पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने कहा कि विराट कोहली हमारे ब्रांड एंबेसडर बने रहेंगे. बैंक ने एक सार्वजनिक नोटिस से स्पष्ट किया, "मीडिया में यह खबर आई है कि बैंक के ब्रांड एंबेस्डर विराट कोहली पीएनबी के साथ अपना अनुबंध समाप्त करने वाले हैं. यह पूरी तरह से फर्जी और असत्य खबर है. विराट कोहली हमारे ब्रांड एंबेस्डर हैं."

यह भी पढ़ें : PNB घोटाला: ED ने नीरव मोदी और समूह के बेशकीमती घर और जमीन कुर्क किए

नोटिस में स्पष्ट किया गया है, "यह मीडिया की खबर है कि बैंक प्राइस वाटर हाउस कूपर्स (पीडब्ल्यूसी) के साथ कथित धोखाधड़ी मामले में जांच के लिए संपर्क में है और पीडब्ल्यूसी को सबूत इकट्ठा करने के लिए कहा गया है, जिसका उपयोग नीरव मोदी और उनके सहयोगियों के खिलाफ अदालत में किया जा सकता है. यह खबर पूरी तरह से गलत है."

यह भी पढ़ें: IND vs SA 3rd T20: विराट कोहली को मैच के बाद टेस्ट चैम्पियनशिप गदा सौंपेगी ICC

नोटिस के अनुसार, "यह मीडिया रिपोर्ट भी पूरी तरह गलत है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और सरकार ने पीएनबी को धोखाधड़ी की राशि को अन्य बैंकों में जमा करने को कहा है.

VIDEO: पैर भी बांध दिए जाएं तो भी विराट कोहली रन बनाएंगे : सुनील गावस्कर
नोटिस में बैंक ने कहा है कि बैंक के पास स्थिति को संभालने और संस्थान, ग्राहकों और हितधारकों के हितों की रक्षा करने की क्षमता है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, PNB, PNB Bank Fraud
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com