विज्ञापन
This Article is From Nov 01, 2022

ग्राउंड रिपोर्ट: रंगाई से चुनिंदा मरीजों की शिफ्टिंग तक, PM के दौरे से पहले ऐसे चमकाया गया मोरबी अस्पताल

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राउंड फ्लोर पर एक वार्ड खाली था, उसे अच्छी तरह से साफ किया गया है. यहां नए बेडशीट के साथ नए बेड लगाए गए हैं. यहीं पर कुछ घायलों को, जो पहले फर्स्ट फ्लोर पर थे, उन्हें यहां शिफ्ट कर दिया गया है. पीएम के दौरे को लेकर अस्पताल में रंगाई पुताई पर सियासी सवाल भी उठ रहे हैं.

पीएम के दौरे से पहले सोमवार को कम से कम 40 पेंटर पूरी रात अस्पताल के बाहरी हिस्से की पुताई में लगे रहे.

मोरबी (गुजरात). गुजरात के मोरबी ब्रिज हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मोरबी अस्पताल का दौरा किया. पीएम मोदी के अस्पताल पहुंचने से पहले वहां की सूरत बहुत कम समय में बदल दी गई. एनडीटीवी की ग्राउंड रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम की वीजिट से पहले मोरबी सरकारी अस्पताल में कुछ रोगियों का चयन किया गया, जिन्हें नए सिरे से पेंट किए गए वार्ड में नए बेड पर शिफ्ट किया गया. नए वार्ड में पीने के पानी और साफ-सफाई का खासा ध्यान रखा गया था, ताकि प्रधानमंत्री के सामने अस्पताल की बदहाली को कवरअप किया जा सके.

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राउंड फ्लोर पर एक वार्ड खाली था, उसे अच्छी तरह से साफ किया गया है. यहां नए बेडशीट के साथ नए बेड लगाए गए हैं. यहीं पर कुछ घायलों को, जो पहले फर्स्ट फ्लोर पर थे, उन्हें यहां शिफ्ट कर दिया गया है. इनमें से कुछ बेडशीट पर जामनगर के एक अस्पताल की मार्किंग थी, जो मोरबी से महज 160 किमी की दूरी पर है. इससे समझा जा सकता है कि पीएम के दौरे को लेकर मोरबी अस्पताल प्रशासन ने आनन-फानन में कैसे इंतजाम किए हैं, ताकि अस्पताल की बदहाली को ढक सके.


40 पेंटरों ने पूरी रात की अस्पताल की पुताई
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम के दौरे से पहले सोमवार को कम से कम 40 पेंटर पूरी रात अस्पताल के बाहरी हिस्से की पुताई में लगे रहे. इसके अलावा उन वार्डों के अंदर टच-अप किया, जहां पीएम मोदी पीड़ितों से मिलने वाले थे. टॉयलेट्स में रातोंरात नई टाइल्स भी लगा दी गईं. रविवार को हुई त्रासदी के बाद से अस्पताल में चार नए वाटर कूलर भी लगा दिए गए हैं. पहले जहां नलों में जंग लगा दिखता था, अब उनकी जगह चमचमाते नल दिखते हैं.

अब तक 141 शव बरामद 
बता दें कि मोरबी में 30 अक्टूबर की शाम को केबल ब्रिज टूट गया था. हादसे में अब तक 141 शव बरामद हुए हैं. मंगलवार को नेवी और NDRF की टीमें माच्छू नदी में शवों की तलाश में जुटी रही. मोरबी हादसे पर गुजरात में बुधवार को एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है. राज्य सरकार ने तय किया है कि इस हादसे में मारे गए लोगों का पोस्टमॉर्टम नहीं किया जाएगा.

विपक्षियों ने कसे तंज
पीएम के दौरे को लेकर अस्पताल में रंगाई पुताई पर सियासी सवाल भी उठ रहे हैं. कांग्रेस ने इसे इवेंटबाजी कहा है, तो AAP ने फोटोशूट की तैयारियां बताकर तंज कसा है. 

आम आदमी पार्टी ने किया ट्वीट
अस्पताल मे चमक दमक के साथ एक साथ कई सुविधाएं जुटने लगी तो सियासी पार्टियों ने इस पर ऐतराज करते हुए कहा कि ये सब पीएम को दिखाने के लिए हो रहा है. आम आदमी पार्टी ने मोरबी अस्पताल की तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, ''Morbi Civil Hospital में रातों रात रंग-पुताई की जा रही है ताकि कल PM Modi Photoshoot में घटिया बिल्डिंग की पोल ना खुल जाए''  141 लोग मर चुके हैं, सैकड़ों लोग लापता हैं, असली दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई लेकिन भाजपाइयों को फोटोशूट करके लीपापोती की पड़ी है.  
 

ये भी पढ़ें:-

"अस्पताल PM के लिए दीवारों की रंगाई-पुताई में व्यस्त..." : लापता भांजी और उसके मंगेतर को ढूंढ रहे शख्स का दर्द

मोरबी हादसे की न्यायिक जांच के लिए दाखिल याचिका पर 14 को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, 10 प्वाइंट्स में जानें सब कुछ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Morbi Accident Latest News, Morbi Bridge Accident, Morbi Bridge Collapsed, PM Narendra Modi, Morbi Bridge Gujarat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com