विज्ञापन
20 days ago

PM Modi Speech Updates: पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में बीजेपी को ऐतिहासिक जीत मिली है. सबसे ज्यादा खास बंगाल की जीत है. बीजेपी कार्यकर्ता इस बड़ी जीत का जश्न मना रहे हैं. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचें हैं. पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने उनका स्वागत किया. पीएम मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक कमल ही कमल खिला है. बीजेपी मुख्यालय पर पार्टी के जश्न और पीएम मोदी के संबोधन से जुड़े बड़े अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए NDTV.in के साथ.

PM Modi Speech Live News: कांग्रेस जनता का भरोसा खोती गई- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि देश ने बता दिया है कि उसे विवाद नहीं विकास चाहिए, विभाजन नहीं विश्वास चाहिए. आजादी के बाद कांग्रेस ने देश के करीब करीब हर राज्य में सरकारें बनाई हैं. ये आजादी के आंदोलन का इमोशन था उसका उन्हें लाभ मिला, लेकिन जैसे जैसे आजादी के आंदोलन का इमोशन खत्म हुआ वैसे वैसे कांग्रेस जनता का भरोसा खोती चली गई. बीते दशकों में देश ने युवाओं की अनेक पीढ़ियां जुड़ी हैं लेकिन गड़ती ही चली गई है. कांग्रेस देश की संस्कृति को नहीं समझ पाई, देश की संवेदनाओं को नहीं समझ पाई. हमारे लिए भारत सबकुछ है. इसलिए बीजेपी अपने विचार विजन और विकास के विश्वास पर खरा उतरकर देश की पसंद बन रही है. बीजेपी परिवार की नहीं जमीन से जुड़ी राजनीति करती है.

PM Narendra Modi Speech LIVE: लेफ्ट की किसी राज्य में सरकार नहीं बची- पीएम मोदी

आज हम भारत की राजनीति में एक और बड़ा बदलाव देख रहे हैं ,आज पूरे देश में एक भी राज्य ऐसा नहीं है जहां लेफ्ट पार्टी की सरकार हो. एक भी नहीं है. ये सिर्फ सियासत का बदलाव नहीं है ये सोच का बदलाव है. ये बताता है कि विकसित होता हुआ भारत किस दिशा में आगे बढ़ना चाहता है, आज के भारत अवसर चाहता है, आज का भारत प्रगति चाहता है, आज का भारत ऐसी राजनीति चाहता है जो देश को आगे बढाए लेकिन दुर्भाग्य से आज की कांग्रेस बिल्कुल विपरित दिशा में चल पड़ी है, ऐसे समय में जब पूरा देश कम्युनिजम से किनारा कर चुका है, कांग्रेस उसी विचारधारा को अपनाने में लगी है, जिसे देश ने ठुकरा दिया है. जो माओवाद जंगलों में समाप्त हो रहा है वो अब कांग्रेस में अपनी जड़े मजबूत कर चुका है, इसलिए कांग्रेस अर्बन नक्सलियों का गिरोह बनती जा रही है, कांग्रेस को एक बात नहीं भूलना चाहिए कि जिस विचार को जनता ने ठुकराया उसे जो अपनाएगा जनता उसे भी ठुकराएगी.

PM Modi Speech LIVE: पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना

पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि नारी शक्ति की रफ्तार को कांग्रेस और उसके साथियों ने रोकने की कोशिश की थी, कांग्रेस ने नारी शक्ति संशोधन बिल को पास नहीं होने दिया, मैं तब कहा था कि ऐसे दलों को महिलाओं का आक्रोश झेलना पड़ेगा, आज टीएमसी, कांग्रेस और डीएमके को बहन और बेटियोंन ने सजा दी है केरल में 10 साल के लेफ्ट के कुशासन का फायदा कांग्रेस को जरूर फायदा मिला है लेकिन वहां की बहने भी कांग्रेस को आगे जरूर सबक सिखाएगी, जिस एसपी ने संसद में रोका है, उसे भी यूपी की महिलाओं का आक्रोश सहना होगा, महिला विरोधी सपा कुछ भी करके अपने पाप को कभी धुल नहीं पाएगी. 

PM Modi Speech Live News: भारत इस चुनौती में भी एकजुट- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस चुनाव परिणाम ने भी दिखाया है कि भारत इस चुनौती में भी एकजुट है, एकमत है, एक लक्ष्य से संकल्पित है वो लक्ष्य है विकसित भारत. जब भारत समृद्ध था, आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक सामर्थ्य के चरम पर था तो उसके तीन मजबूत स्तंभ थे, अंग, अंग यानी आज का बिहार, बंग यानी आज का बंगाल और कलिंग यानी आज का ओडिशा. कलिंग उस समय हिंद महासागर के समुद्री व्यापार का एकछत्र सम्राट था, कलिंग के बंदरगाह पूरे एशिया तक भारत के उत्पादों को पहुंचाते थे, अंग सूत, रेशम और अन्य व्यापार के साथ साथ नालंदा और विक्रमशीला का केंद्र था, बंगाल उस सांस्कृतिक धरती थी जहां से भारत के आत्मा की आवाज उठती थी, गुलामी के कालखंड में समृद्ध भारत के मजबूत किला कमजोर होते गए, भारत का सामर्थ्य भी क्षीण होता गया, इसलिए विकसित भारत के निर्माण के लिए इन तीनो ंस्तंभों को फिर से विकसित होना जरूरी है, मुझे गर्व है कि अंग, बंग और कलिंग ने इस महाअभियान के लिए बीजेपी को चुन लिया है, एनडीए पर भरोसा किया है.

यूपी की महिलाएं समाजवादी पार्टी को अपना गुस्सा दिखाएगी - पीएम मोदी

पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि जिस तरह से समाजवादी पार्टी ने महिला आरक्षण संशोधन बिल का विरोध किया उससे ये तो अब साफ हो गया है कि यूपी के अगले चुनाव में सपा को महिलाओं के गुस्से को झेलना पड़ेगा. 

PM Narendra Modi Speech LIVE: जहां भाजपा, वहां गुड गवर्नेंस- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि आज देश के 20 से ज्यादा राज्यों में भाजपा-NDA की सरकारें हैं. हमारा मंत्र है नागरिक देवो भवः. हम जनता की सेवा में जुटे हुए हैं और इसलिए जनता भाजपा पर ज्यादा से ज्यादा भरोसा कर रही है. जनता साफ देख रही है कि जहां भाजपा, वहां गुड गवर्नेंस. जहां भाजपा, वहां विकास.

PM Modi Speech LIVE: भय मुक्त बंगाल है मोदी की गारंटी

पीएम मोदी ने कहा कि 9 मई का दिन दूर नहीं है, हमारा संकल्प भी वही होना चाहिए. मन भयमुक्त हो और सिर ऊंचा हो. बीजेपी बंगाल में ऐसा भयमुक्त वातावरण बनाकर दिखाएगी ये मोदी की गारंटी है. बंगाल के ये चुनाव एक और वजह से बहुत खास रहेगा आप याद कीजिए बंगाल चुनाव के समय कैसी खबरें आती थीं. हिंसा, डर और निर्दोष लोगों की मौतें, लेकिन इस बार पूरे देश ने एक नई खबर सुनी, पश्चिम बंगाल में शांतिपूर्ण मतदान हुआ. पहली बार ऐसा हुआ कि चुनावी हिंसा में एक भी निर्दोष नागरिक की जान नहीं गई. लोकतंत्र के इस महापर्व में बंदूक की आवाज नहीं, जनता जर्नादन की आवाज गूंजी. पहली बार डर नहीं, लोकतंत्र जीता है.

PM Modi Speech Live News: बंगाल में डर नहीं लोकतंत्र जीता- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल के यह चुनाव एक और वजह से बेहद खास रहे हैं. बंगाल चुनाव के समय हिंसा की खबरें नहीं आईं. एक भी निर्दोष की जान चुनाव के दौरान नहीं गई. पहली बार बंगाल में डर नहीं लोकतंत्र जीता है.

PM Narendra Modi Speech LIVE: पहली कैबिनेट में आयुष्मान योजना होगी लागू- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में पहली कैबिनेट में ही आयुष्मान भारत योजना को हरी झंडी दिखाई जाएगी और घुसपैठियों के खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्रवाई होगी.

PM Modi Speech LIVE: बंगाल में नया सूर्योदय- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि भले ही 4 मई की यह शाम ढल रही है, लेकिन बंगाल में एक नया सूर्योदय हुआ है. एक ऐसा सवेरा जिसका इंतजार पीढ़ियों ने किया है. आज से बंगाल के भविष्य की एक ऐसी यात्रा शुरू हो रही है, जहां विकास, अटूट विश्वास और नई उम्मीदें कदम से कदम मिलाकर चलेंगी. मैं आज हर बंगाल वासी को भरोसा देता हूं बंगाल के बेहतर भविष्य के लिए भाजपा दिन रात एक कर देगी. बंगाल में अब महिलाओं को सुरक्षा का माहौल मिलेगा. युवाओं को रोजगार मिलेगा, पलायन रुकेगा.

PM Modi Speech Live News: यह जीत बंगाल की जनता को समर्पित- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में हमारे कितने ही कार्यकर्ताओं ने अपना जीवन इस जीत के लिए कुर्बान किया है. केरल और बंगाल में भाजपा के हर कार्यकर्ता को कितनी मुसीबतें झेलनी पड़ी हैं. उनपर कितने अत्याचार हुए हैं. मैं आज बंगाल में बीजेपी की सफलता का श्रेय ऐसे सभी कार्यकर्ता और उनके परिवारों को देता हूं. मैं यह जीत बंगाल की जनता को समर्पित करता हूं.

PM Narendra Modi Speech LIVE: आज से बंगाल भय मुक्त हुआ- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आत्मा को आज कितनी शांति मिली होगी. उन्होंने 1991 में जनसंघ की स्थापना करके प्रत्येक कार्यकर्ता को संदेश दिया था कि देश के लिए जीना है और देश के लिए मरना है. उन्होंने जिस सशक्त और समृद्ध बंगाल का सपना देखा था, वो सपना कई दशकों से पूरा होने का इंतजार कर रहा था. आज बंगाल की जनता ने हम भाजपा कार्यकर्ताओं तो वो अवसर दिया है. बंगाल के भाग्य में आज से एक नया अध्याय जुड़ गया है. आज से बंगाल भय मुक्त हुआ है विकास के भरोसे से युक्त हुआ है.

PM Narendra Modi Speech LIVE: उपचुनावों में भी बीजेपी के लिए नतीजे रहे उत्साहजनक- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज विभिन्न उप चुनावों के परिणाम भी अत्यंत उत्साहजनक रहे हैं. महाराष्ट्र, गुजरात, नागालैंड और त्रिपुरा में जो उप चुनाव हुए, उनमें हमारे उम्मीदवारों को जनता-जनार्दन ने आशीर्वाद दिया और इन राज्यों में भी जीत गए. NDA की नेता और महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार जी ने भी बड़ी जीत दर्ज की है. मैं इन सभी राज्यों की जनता का, उनके समर्थन के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं. जय-पराजय, लोकतंत्र और चुनावी राजनीति का एक स्वाभाविक हिस्सा होता है. लेकिन 5 प्रदेशों की जनता ने पूरे विश्व को दिखाया है कि हमारा भारत Mother of Democracy क्यों है.

PM Modi Speech LIVE: गंगोत्री से गंगासागर तक कमल खिला- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार चुनाव जीत के वक्त मैंने कहा था कि मां गंगा आगे गंगासागर तक जातीं हैं. आज गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक कमल ही कमल खिला है. पीएम मोदी ने कहा कि 2013 में जब मैं बनारस गया था नामांकन करने, तब मेरे हृदय से आवाज निकली थी कि मैं ना आया हूं, ना किसी ने भेजा है, मां गंगा ने मुझे बुलाया है. आज मैं महसूस कर रहा हूं कि मां गंगा का आशीर्वाद निरंतर हम पर रहा है.

PM Modi Speech Live News: आज भारत का संविधान और लोकतंत्र जीता- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि इन पांच राज्यों की जनता ने पूरे विश्व को दिखाया है कि हमारा भारत मदर और डेमोक्रेसी क्यों है? लोकतंत्र हमारे रक्त में दौड़ता हुआ संस्कार है. आज सिर्फ भारत का लोकतंत्र ही नहीं जीता है बल्कि आज भारत का संविधान भी जीता है. पश्चिम बंगाल में करीब 93 प्रतिशत मतदान होना अपने आप में ऐतिहासिक रहा है. असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरलम में भी मतदान के नए रिकॉर्ड बने हैं. इसमें भी महिलाओं की भागीदारी बहुत अधिक रही है. यह भारतीय लोकतंत्र की सबसे उजली तस्वीर बनी है.

PM Modi Speech Live News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमाल कर दिया, कमल खिला दिया- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि मैं आज पश्चिम बंगाल, असम, केरलम, तमिलनाडु और पुडुचेरी की जनता का आभार व्यक्त करता हूं. मैं भाजपा के हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता का आभार व्यक्त करता हूं. भाजपा कार्यकर्ताओं ने फिर कमाल कर दिया, कमल खिला दिया.

PM Modi Speech Live News: भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरे पर खुशी देख रहा हूं-पीएम मोदी

बंगाल और असम में बीजेपी की प्रचंड जीत पर पीएम मोदी ने बीजेपी मुख्यालय से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि आज का यह दिन ऐतिहासिक और अभूतपूर्व है. जब वर्षों की साधना सिद्धि में बदलती है, तो चेहरे पर जो खुशी होती है वह खुशी आज मैं देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरे पर देख रहा हूं.

PM Narendra Modi Speech LIVE: नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने लोकसभा के नेता विपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बंगाल में बीजेपी की प्रचंड जीत INDI गठबंधन के नेता राहुल गांधी की नाकामी है. इस चुनाव के बाद INDI गठबंधन ताश के पत्तों की तरह बिखर जाएगा.

PM Modi Speech Live News: आने वाले चुनावों में दक्षिण के राज्यों को भी जीतेंगे- नितिन नवीन

नितिन नवीन ने कहा कि बंगाल यह जीत काफी संघर्ष के बाद मिली है. यह जीत एक शुरुआत है. आने वाले चुनावों में हम दक्षिण के राज्यों को भी जीत पाएंगे.

PM Narendra Modi Speech LIVE: देश की जनता ने आशीर्वाद दिया: नितिन नवीन

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि पांच राज्यों की जनता ने हमें आशीर्वाद दिया है. मैं सभी राज्यों की जनता को नमन करता हूं. उन्होंने कहा कि आज 4 मई है और नतीजे आए हैं, जब जनता ने बीजेपी और एनडीए को प्रचंड बहुमत दिया है. आज के नतीजों ने यह साबित कर दिया है कि देश की जनता का भरोसा हमारे नेतृत्व और पीएम मोदी पर है.

PM Narendra Modi Speech LIVE: पीएम मोदी ने नितिन नवीन को पहनाई माला

पीएम मोदी दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पर सभी कार्यकर्ताओं का हाथ हिलाकर अभिभादन कर रहे हैं. उनके साथ बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद हैं. जब मंच पर नितिन नवीन पीएम का स्वागत कर रहे थे, तभी पीएम ने उन्हीं को माला पहनाई.

PM Modi Speech LIVE: पीएम मोदी पहुंचे बीजेपी मुख्यालय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी मुख्यालय पहुंच चुके हैं. पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने उनका स्वागत किया. पीएम मोदी ने इस दौरान खास कुर्ता धोती पहना हुई है.

PM Modi Speech Live News: बीजेपी के जश्न के बीच दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

पांच राज्यों के चुनावी नतीजों का जश्न दिल्ली में मनाया जा रहा है. इस बीच दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर समर्थकों की भारी भीड़ जुट रही है.

एडवाइजरी के मुताबिक, असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में चुनावों के चलते यात्रियों से 4 मई को रात 10 बजे तक DDU मार्ग के दोनों तरफ जाने से बचने को कहा गया है. बहादुर शाह जफर मार्ग और ITO चौक समेत आस-पास के इलाकों में ट्रैफिक जाम होने की संभावना है.

PM Narendra Modi Speech LIVE: हमारे कार्यकर्ताओं के संघर्षों का नतीजा, बंगाल जीत पर बोले अमित शाह

बंगाल विजय पर गृहमंत्री अमित शाह का बयान सामने आया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की यह रिकॉर्ड जीत हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं के दशकों के अथक प्रयास और संघर्षों का परिणाम है. मैं उन सभी को नमन करता हूं। उन्होंने जमीनी स्तर पर निरंतर कड़ी मेहनत की है और अनेक चुनौतियों का सामना किया है. उन्होंने हमारे विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाया है. वे हमारी पार्टी की असली ताकत हैं.

PM Modi Speech LIVE: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे बीजेपी मुख्यालय

दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में जश्न मनाया जा रहा है. इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पार्टी मुख्यालय पहुंचे हैं. थोड़ी देर में पीएम मोदी यहां पहुंचेंगे.

PM Modi Speech Live News: अमित शाह के बीजेपी मुख्यालय पहुंचने पर ऐसे हुआ स्वागत

PM Narendra Modi Speech LIVE: अमित शाह पहुंचे BJP मुख्यालय

बीजेपी मुख्यालय में पार्टी के बड़े नेता पहुंच रहे हैं. इस बीच गृहमंत्री अमित शाह पार्टी मुख्यालय पहुंचे हैं. अमित शाह ने बंगाल विधानसभा चुनाव में कई रैलियां और बैठकें कीं.

PM Modi Speech LIVE: असम में फिर से प्रचंड जीत पर पीएम मोदी का ट्वीट

पीएम मोदी ने असम चुनाव में बीजेपी की तीसरी बार प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि असम ने एक बार फिर BJP-NDA को अपना आशीर्वाद दिया है.

उन्होंने कहा कि असम विधानसभा चुनावों में BJP-NDA की जीत, विकास पर हमारे गठबंधन के जोर और लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के हमारे प्रयासों के प्रति अटूट समर्थन को दर्शाती है. मैं असम की अपनी बहनों और भाइयों का इस जबरदस्त जनादेश के लिए धन्यवाद करता हूं. मैं उन्हें यह भी भरोसा दिलाता हूं कि हम राज्य के कायाकल्प के लिए लगातार काम करते रहेंगे.

पीएम ने एक अन्य पोस्ट में कहा, 'मैं BJP-NDA के सभी कार्यकर्ताओं की सराहना करता हूं, जिन्होंने असम की जनता के बीच दिन-रात एक करके मेहनत की. यह काबिले-तारीफ है कि पिछले एक दशक में हमारी पार्टी और गठबंधन का किस तरह विस्तार हुआ है. उनके प्रयासों ने यह सुनिश्चित किया है कि हमारा सकारात्मक एजेंडा लोगों के दिलों तक पहुंच सके.

PM Modi Speech Live News: कई नेता बीजेपी मुख्यालय पहुंचे

दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पर बंगाल और असम में जीत का जश्न मनाया जा रहा है. थोड़ी देर में पीएम मोदी यहां पहुंचेंगे, इससे पहले पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन, पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली बीजेपी प्रमुख विजेंद्र गुप्ता, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, स्मृति ईरानी समेत कई नेता पहुंच चुके हैं.

PM Narendra Modi Speech LIVE: बंगाल में खिला कमल: PM मोदी

बंगाल में प्रचंड जीत पर पीएम मोदी का ट्वीट सामने आया है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में कमल खिल गया है. 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव हमेशा याद रखे जाएंगे. जनता की शक्ति की जीत हुई है और BJP की सुशासन की राजनीति सफल रही है. मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति के सामने नतमस्तक हूं.

जनता ने BJP को एक शानदार जनादेश दिया है और मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि हमारी पार्टी पश्चिम बंगाल की जनता के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी. हम एक ऐसी सरकार देंगे जो समाज के सभी वर्गों को अवसर और सम्मान सुनिश्चित करेगी. 

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में BJP की यह ऐतिहासिक जीत, पीढ़ियों से अनगिनत कार्यकर्ताओं के प्रयासों और संघर्षों के बिना संभव नहीं थी. मैं उन सभी को नमन करता हूं. वर्षों तक उन्होंने ज़मीनी स्तर पर कड़ी मेहनत की है, हर तरह की मुश्किलों का सामना किया है और हमारे विकास के एजेंडे को लोगों तक पहुंचाया है. वे ही हमारी पार्टी की असली ताकत हैं.

PM Modi Speech LIVE: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन बीजेपी मुख्यालय पहुंचे

बंगाल और असम विधानसभा चुनावों में शानदार जीत के बाद बीजेपी मुख्यालय में जश्न की तैयारियां चल रही हैं. इस बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पार्टी मुख्यालय पहुंचे.

PM Modi Speech LIVE: बंगाल में बीजेपी 203 सीटों पर चल रह आगे

अब चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, रुझानों में भाजपा मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. भाजपा 208 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि तृणमूल कांग्रेस 84 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. इसके अलावा एजेयूपी 2 सीटों पर आगे है, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) 1 सीट पर और ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट (एआईएसएफ) 1 सीट पर आगे चल रहे .

PM Modi Speech Live News: बंगाल में पीएम मोदी ने की कई रैलियां

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी ने कई चुनावी सभाएं, रैलियां और रोड शो किए. अपने भाषणों में उन्होंने बार-बार यह दावा किया था कि इस बार बंगाल में कुछ ऐसी सीटें भी होंगी, जहां तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) अपना खाता तक नहीं खोल पाएगी.

PM Narendra Modi Speech LIVE: पीएम हर जीत के बाद कार्यकर्ताओं को करते हैं संबोधित

चुनाव नतीजों के दौरान यह परंपरा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हैं. इस बार भी चुनावी रुझानों के बीच उनके दौरे को काफी अहम माना जा रहा है.

PM Modi Speech LIVE: पीएम मोदी पहुंचेंगे बीजेपी दफ्तर

बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और गढ़वाल से लोकसभा सांसद अनिल बलूनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी कि पीएम मोदी आज शाम 6 बजे पार्टी मुख्यालय पहुंचेंगे.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com