विज्ञापन
This Article is From Sep 19, 2019

महाराष्ट्र में बोले PM मोदी, कुछ बयानवीर राम मंदिर पर अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं, प्रभु श्रीराम के खातिर...

महाराष्ट्र के नासिक में आयोजित एक रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कहा, कुछ बयान बहादुर लोग राम मंदिर (Ram Mandir) को लेकर अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं.

Also Read in
महाराष्ट्र में बोले PM मोदी, कुछ बयानवीर राम मंदिर पर अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं, प्रभु श्रीराम के खातिर...
पीएम मोदी ने कहा, कुछ बयान बहादुर लोग राम मंदिर (Ram Mandir) को लेकर अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं.
  • पीएम मोदी ने कहा, कुछ लोग अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं
  • हमें संविधान और न्यायपालिका पर भरोसा रखना चाहिए
  • सुप्रीम कोर्ट के प्रति सम्मान रखना बहुत जरूरी है
नई दिल्ली:

महाराष्ट्र के नासिक में आयोजित एक रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कहा, 'कुछ बयान बहादुर लोग राम मंदिर (Ram Mandir) को लेकर अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं. देश के सभी नागरिकों का सुप्रीम कोर्ट के प्रति सम्मान बहुत जरूरी है. जब मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा हो, जब सुप्रीम कोर्ट लगातार दलीलें सुन रहा हो, तब ये बयान बहादुर कहां से आ गए.' पीएम ने कहा, हमारा अपनी न्याय प्रणाली और संविधान पर भरोसा होना चाहिए. उन्होंने आगे कहा, 'नासिक की पवित्र धरती से मैं देशभर में बयान बहादुरों से हाथ जोड़कर विनती करता हूं कि प्रभु श्रीराम के खातिर भारत की न्याय प्रणाली के प्रति अपनी श्रद्धा रखें'. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कश्मीर का भी जिक्र किया और इस बहाने कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने‘हर कश्मीरी को गले लगाने' और घाटी में फिर से ‘नया स्वर्ग'बनाने का आह्वान किया.  

PM Modi नासिक में बोले- 'कल तक हम कहते थे कश्मीर हमारा है, अब हर हिंदुस्तानी कहेगा...'- पढ़ें 10 खास बातें

महाराष्ट्र में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हिंसा भड़काने के लिए सीमा पार से बहुत कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा, ‘हमें फिर से (कश्मीर में) नया स्वर्ग बनाना है.... हर कश्मीरी को गले लगाएं.'मोदी ने कहा कि अनुच्छेद 370 के तहत प्रावधानों को हटाने का फैसला भारत की एकता का फैसला था। उन्होंने कहा, ‘यह फैसला जम्मू कश्मीर के लोगों की आकांक्षाओं और सपनों को पूरा करने का जरिया बनने जा रहा है.' उन्होंने कहा, ‘जम्मू कश्मीर में अशांति, अविश्वास और हिंसा भड़काने के लिए सीमा पार से काफी कोशिशें की जा रही हैं.' 

PM मोदी बोले- सरकार के पहले शतक में धार भी है और रफ्तार भी, नया कश्मीर बनाना है

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘जम्मू कश्मीर में युवाओं, माताओं और बहनों ने हिंसा के लंबे दौर से बाहर निकलने का मन बना लिया है. वे विकास और नौकरी के नये अवसर चाहते हैं.' मोदी ने कहा, ‘हमने वादा किया था कि हम जम्मू कश्मीर तथा लद्दाख में दिक्कतें खत्म करने के लिए नयी कोशिशें करेंगे. आज मैं संतोष के साथ कह सकता हूं कि देश ने उन सपनों को साकार करने की ओर कदम बढ़ाना शुरू कर दिया है.'  

खबरों की खबर: अयोध्या जमीन विवाद का फैसला 17 नवंबर से पहले!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, Narendra Modi, Ram Mandir, Ram Mandir At Ayodhya, Ram Mandir Agenda
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com