विज्ञापन

सलमान खान की वजह से सीखी हिंदी, एलनाज नौरोजी ने बताया कैसे शुरू हुआ पढ़ने-लिखने का सफर, ‘धुरंधर’ की भी की तारीफ

अभिनेत्री एलनाज नौरोजी ने हिंदी सिनेमा में अपने सफर और यहां बने दोस्तों को लेकर दिलचस्प बातें साझा की हैं. एलनाज इन दिनों अपनी हॉलीवुड फिल्म ‘द फिक्स’ को लेकर चर्चा में हैं.

सलमान खान की वजह से सीखी हिंदी, एलनाज नौरोजी ने बताया कैसे शुरू हुआ पढ़ने-लिखने का सफर, ‘धुरंधर’ की भी की तारीफ
सलमान खान की वजह से सीखी हिंदी, एलनाज नौरोजी ने बताया कैसे शुरू हुआ पढ़ने-लिखने का सफर
NDTV

अभिनेत्री एलनाज नौरोजी ने हिंदी सिनेमा में अपने सफर और यहां बने दोस्तों को लेकर दिलचस्प बातें साझा की हैं. एलनाज इन दिनों अपनी हॉलीवुड फिल्म ‘द फिक्स' को लेकर चर्चा में हैं. 30 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन गाय मोशे ने किया है. फिल्म में एलनाज के साथ लियाम नीसन और ज़ैकरी लेवी भी नजर आए हैं. एक बातचीत के दौरान एलनाज ने बताया कि हिंदी सीखने में सलमान खान का कितना बड़ा योगदान रहा है और किस तरह उनकी एक सलाह ने उन्हें हिंदी पढ़ना और लिखना सिखाया.

सलमान खान के मुलाकात

हिंदी सिनेमा में अपने दोस्तों के बारे में पूछे जाने पर एलनाज ने कहा, “बहुत सारे हैं.” हालांकि, उन्होंने खास तौर पर सलमान खान का नाम लिया. उन्होंने बताया, “मैं बहुत खुश हूं कि जब मैं भारत आई थी, तब इतनी जल्दी मेरी मुलाकात सलमान खान से हो गई थी. मैंने उन्हें बताया कि मैं हिंदी सीख रही हूं.”

सलमान खान की सलाह को याद करते हुए एलनाज ने कहा, “उन्होंने मुझसे कहा कि आपको रोज अखबार लेकर पढ़ना चाहिए. मैंने उनसे कहा कि मुझे तो पढ़ना ही नहीं आता है, मैं कैसे पढ़ूं? इस पर उन्होंने कहा कि तो सीख लो.”

पढ़ना-लिखा शुरू किया

एलनाज के मुताबिक, सलमान की इसी सलाह के बाद उन्होंने हिंदी पढ़ना और लिखना शुरू किया. उन्होंने कहा, “इसके लिए मैं हमेशा उनकी आभारी रहूंगी, क्योंकि उनकी वजह से मैंने पढ़ना और लिखना शुरू किया. उन्हीं की वजह से मेरी हिंदी इतनी अच्छी हो गई है.” सलमान को अपना अच्छा दोस्त बताते हुए उन्होंने कहा, “मैं कहूंगी कि सलमान खान एक बहुत अच्छे दोस्त हैं और मैं हमेशा उनकी आभारी रहूंगी.”

हिंदी फिल्मों के प्रति अपने आकर्षण के बारे में बात करते हुए एलनाज ने तीन फिल्मों के नाम लिए. उन्होंने कहा, “‘वीर जारा', ‘मोहब्बतें' और ‘कभी खुशी कभी गम' ऐसी फिल्में थीं, जिन्होंने मुझे हिंदी सिनेमा की ओर आकर्षित किया.” वहीं, जब उनसे पूछा गया कि किन कलाकारों को देखकर उन्होंने खुद को एक हीरोइन के रूप में देखना शुरू किया, तो उन्होंने शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय का नाम लिया. दोनों की तारीफ करते हुए एलनाज ने कहा, “बिल्कुल, वे दोनों बहुत अच्छे कलाकार और शानदार सितारे हैं.”

धुरंधर की तारीफ की

हाल में देखी गई फिल्मों में एलनाज ने ‘धुरंधर' का नाम लिया. उन्होंने कहा, “इसके लिए तो एक ही नाम लेना चाहिए.” फिल्म की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, “‘धुरंधर' एक शानदार फिल्म थी. शानदार अभिनय, बेहतरीन निर्देशन, शानदार प्रोडक्शन और बेहतरीन कहानी. उसमें सब कुछ बहुत अच्छा था. यही एक अच्छी फिल्म की पहचान है.”

यह भी पढ़ें | मैं ईरानी हूं, कभी पूरी तरह से भारत की नहीं हो पाउंगी,  'मस्ती 4' एक्ट्रेस का छलका दर्द, 'मुझे यहां लगातार खुद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Elnaaz Norouzi, Elnaaz Norouzi Exclusive, Elnaaz Norouzi Film, Elnaaz Norouzi Instagram, Elnaaz Norouzi Interview
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com