लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के संस्थापक और नेता रामविलास पासवान की आज जयंती है. इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने लिखा कि आज मेरे मित्र स्वर्गीय रामविलास पासवान जी की जयंती है. मैं उन्हें याद करता हूं. वह भारत के सबसे अनुभवी सांसदों और प्रशासकों में से एक थे. जन सेवा और दलितों को सशक्त बनाने के लिए उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा.
बता दें कि उनके बेटे चिराग पासवान आज बिहार के हाजीपुर से आशीर्वाद यात्रा शुरू कर रहे हैं. चिराग ने भी आज ट्वीट किया है.चिराग ने लिखा, 'Happy Birthday Papa Ji, आप की बहुत याद आती है. मैं आप को दिए वादे को पूरा करने की पूरी कोशिश कर रहा हूं. आप जहां कहीं भी हैं मुझे इस कठिन परिस्थिति में लड़ते देख आप भी दुखी होंगे. आप ही का बेटा हूं , हार नहीं मानूंगा. मैं जानता हूँ आपका आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ है, Love You Papa Ji'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
चिराग के इस ट्वीट के कई मायने निकाले जा रहे हैं. वो लोजपा में वर्चस्व की लड़ाई की मुहिम में हाजीपुर से यात्रा निकाल रहे हैं, जहां से उनके चाचा पशुपति कुमार पारस सांसद हैं. पारस ने लोजपा के 5 और सांसदों के साथ मिलकर चिराग पासवान को अलग कर दिया है. जबकि चिराग पासवान लोजपा में अपनी पकड़ साबित करने के लिए जद्दोजहद में जुटे हैं.
करीब तीन साल बाद लालू यादव आज आरजेडी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे
वहीं आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव भी रामविलास पासवान की जयंती मनाएंगे. वे आरजेडी के कार्यालय में रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि देंगे. हालांकि चिराग ने अभी तक तेजस्वी के साथ आने का ऐलान नहीं किया है, लेकिन तेजस्वी हमेशा चिराग को अपना भाई बताते रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं