विज्ञापन

दुनिया जब चिंता में डूबी है, भारत आशा का संचार कर रहा : NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2024 का आज आगाज करते हुए कहा कि भारत हर सेक्टर में, हर क्षेत्र में जिस तेजी से काम कर रहा है, वो अभूतपूर्व है. भारत आज एक विकासशील देश भी है और उभरती हुई शक्ति भी है. आज भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है.

भारत आज एक विकासशील देश भी है और उभरती हुई शक्ति भी है: प्रधानमंत्री

नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2024 - द इंडिया सेंचुरी (NDTV World Summit 2024 - The India Century) को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया में मची उथल-पुथल के बीच भारत उम्मीद की एक किरण बना है.  जब दुनिया चिंता में डूबी है तब भारत आशा का संचार कर रहा है. पीएम ने कहा कि हमें फर्क पड़ता है. चुनौतियां भारत के सामने भी हैं, लेकिन एक सेंस ऑफ पॉजिटिविटी यहां है, जिसें हम फील कर रहे हैं. आज भारत हर सेक्टर और क्षेत्र में जिस तेजी से काम कर रहा है, वह अभूतपूर्व है. भारत की स्पीड, भारत का स्केल अभूतपूर्व है.

भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक

पीएम मोदी ने कहा कि अब भारत एक फॉरवर्ड सोच के साथ आगे बढ़ रहा है. साल 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाना भी इसी सोच का हिस्सा है. विकसित देश की सोच से 140 करोड लोग जुड़ गए है. भारत आज एक विकासशील देश भी है और उभरती हुई शक्ति भी है.

Latest and Breaking News on NDTV

पीएम ने कहा कि आज भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है. इस युवा देश का पोटेंशियल...हमें आसमान की ऊंचाई पर पहुंचा सकता है. यह एक आंदोलन बन चुका. अब लक्ष्य है 2047 तक विकसित भारत का है. साल 2047 तक विकसित भारत एक आंदोलन है.

Latest and Breaking News on NDTV

पीएम ने कहा कि भारत के पास दोहरे एआई का लाभ है; ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' (कृत्रिम मेधा) प्रौद्योगिकी के अलावा हमारे पास ‘ऐस्पिरेशनल इंडिया' (आकांक्षी भारत) के रूप में एक और एआई है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
दुनिया जानती है हम संकट के समय के साथी हैं, भारत टेकन फॉर ग्रांटेड रिश्ते नहीं रखता : NDTV वर्ल्ड समिट में पीएम मोदी
दुनिया जब चिंता में डूबी है, भारत आशा का संचार कर रहा : NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी
यह भारत से जुड़ी होप की भी लिस्ट है...; PM मोदी ने दिखाई 125 दिन के काम की लिस्ट
Next Article
यह भारत से जुड़ी होप की भी लिस्ट है...; PM मोदी ने दिखाई 125 दिन के काम की लिस्ट
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com