विज्ञापन
20 days ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के लोगों को गंगा एक्सप्रेसवे की सौगात दी. बुधवार 29 अप्रैल को वाराणसी में काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद लेने के बाद पीएम मोदी ने हरदोई के मल्लावां में देश के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे में से एक गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway opening) का उद्घाटन किया. एक्सप्रेसवे को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा. इसके शुरू होते ही मेरठ से प्रयागराज तक का सफर पहले से कहीं ज्यादा तेज और आसान हो जाएगा. एक्सप्रेसवे पर बात अगर टोल की करें तो कार, जीप, वैन (हल्के वाहन) के लिए- 2.55  रुपये प्रति किमी वसूला जाएगा. वहीं दोपहिया वाहनों के लिए 1.28 रुपये प्रति किमी चार्ज किया जाएगा. जानें पल-पल का अपडेट.

ये भी पढ़ें-गंगा एक्सप्रेसवे में 12 जिलों के 519 गांवों की जमीन खरीदीं, बदायूं, हापुड़ से हरदोई तक 9 हजार करोड़ का मुआवजा

ये भी पढ़ें- देश का सबसे बड़ा डिजिटल हाईवे बनेगा गंगा एक्सप्रेसवे, सड़क के नीचे 'खजाना', मेरठ से प्रयागराज तक हादसा होते ही अलर्ट कर देंगी स्मार्ट 'आंखें'

ये भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे से 12 जिले नहीं, यूपी का कोना-कोना होगा कनेक्ट, पूर्वांचल-बुंदेलखंड से दिल्ली, हरिद्वार तक तेज रफ्तार

ये भी पढ़ें- सीट बेल्ट बांध लें! गंगा एक्सप्रेसवे पर जल्द मिलेगी फ़र्राटा भरने की परमिशन, सुरक्षा और सुविधाओं तक, मिलेगा बहुत कुछ

ये भी पढ़ें-6 घंटे में मेरठ से प्रयागराज, गंगा एक्सप्रेसवे कैसे बदल देगा UP की तस्वीर, जानिए 5 अहम बातें

Ganga Expressway UPDATES...
 

दूसरे फेज में भी पश्चिम बंगाल ने की रिकॉर्ड वोटिंग

इंतजार खत्म... देश का सबसे बड़ा EXIT POLL बस कुछ देर में

पश्चिम बंगाल चुनाव: भवानीपुर सीट पर हुआ हंगामा

ममता ने CRPF, केंद्रीय टीम पर लगाए गंभीर आरोप

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सीआरपीएफ और सेंट्रल ऑब्जर्वर पर टीएमसी कार्यकर्ताओं पर अत्याचार का आरोप लगाया है. भवानीपुर से TMC उम्मीदवार ममता ने आरोप लगाया कि CRPF के लोग और सेंट्रल ऑब्जर्वर लोगों को मार रहे हैं. उन्होंने महिलाओं और बच्चों को भी नहीं छोड़ा. कल रात से उन्होंने अत्याचार शुरु किया. हमारे कितने लोगों को उन्होंने हिरासत में लिया. यह न्यायालय की अवमानना है. मैंने कभी इस तरह का लोकतंत्र नहीं देखा... हमारी जीत होगी, TMC जीत रही है. 

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: उद्धव नहीं, अंबादास दानवे होंगे उम्मीदवार

महाराष्ट्र विधान परिषद के 12 मई को होने वाले चुनाव के लिए शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) ने अंबादास दानवे को अपना उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया है. पहले चर्चा थी कि उद्धव ठाकरे खुद यह चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन अब पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधान परिषद विरोधी पक्ष नेता अंबादास दानवे का नाम उद्धव गुट ने आगे रख दिया है. 

छत्तीसगढ़ बोर्ड का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी

छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. 12वीं में कुल 83.04 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं. इसमें 78.8 प्रतिशत लड़के और 86.4 प्रतिशत लड़कियां हैं. वहीं हाईस्कूल में 77.15 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं, जो पिछली बार से 5 प्रतिशत ज्यादा है. इस बार 72 प्रतिशत लड़के और 81 प्रतिशत लड़कियों ने बाजी मारी है. रिजल्ट  CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर देखा जा सकता है. 

महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी वालों के लिए मराठी सीखने की डेडलाइन

महाराष्ट्र सरकार ने ऑटो टैक्सी वालों के लिए मराठी सिखाने का बुक कैबिनेट में लॉन्च किया. मराठी हिंदी विवाद को खत्म करने  और गैर मराठी लोगों को मराठी सिखाने के लिए सरकार ने बुकलेट तैयार किया हैं.  इसे रिक्शा चालक और टैक्सी वालों को दिया जाएगा. सरकार ने रिक्शा चालक को 15 अगस्त की मोहलत मराठी सीखने के लिए दी हैं.

इक्वाडोर की विदेश मंत्री ने डॉ. एस जयशंकर से की मुलाकात

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने इक्वाडोर की विदेश मंत्री गैब्रिएला सोमरफेल्ड रोसेरो से मुलाकात की. उन्होंने एक्स में इसी जानकारी दी है.  

पश्चिम बंगाल मेंदोपहर 1 बजे तक लगभग 61.11% वोटिंग

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के दूसरे और आखिरी फेज़ में दोपहर 1 बजे तक लगभग 61.11% वोटिंग हुई.

सपा ने नारी शक्ति वंदन संशोधन बिल के खिलाफ वो किया-पीएम मोदी

 पीएम मोदी ने कहा कि सपा विकास विरोधी भी है और नारी विरोधी भी है. बीते दिनों एक बार फिर देश ने कांग्रेस और सपा का नारी विरोधी चेहरा देखा है. केंद्र की एनडीए सरकार नारी शक्ति वंदन संशोधन लेकर आई थी, अगर यह संशोधन पास हो जाता तो 2029 के चुनाव से ही महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में आरक्षण मिलता. बड़ी संख्या में महिलाएं चुनकर लखनऊ और दिल्ली पहुंचतीं, वो भी किसी अन्य वर्ग की सीटें कम हुए बिना. लेकिन सपा ने इस संशोधन के खिलाफ वोट किया.

सड़क के लिए दशकों तक इंतजार करने वाला दौर चला गया-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि अब वो दौर चला गया, जब एक सड़क के लिए दशकों तक इंतजार करना पड़ता था. एक बार घोषणा हो गई तो वर्षों तक फाइलें चलती थीं. चुनाव के लिए पत्थर लग जाते थे, उसके बाद सरकारें आती-जाती रहती थीं, लेकिन काम का कुछ अता-पता नहीं लगता था. कभी-कभी पुरानी फाइलें ढूंढ़ने के लिए बड़े-बड़े अफसरों को दो-दो साल तक मेहनत करनी पड़ती थी. डबल इंजन सरकार में शिलान्यास भी होता है और तय समय में लोकार्पण भी होकर रहता है. 

गंगा एक्सप्रेस वे मेरठ से आगे बढ़कर हरिद्वार तक पहुंचेगा-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि एक ओर गंगा एक्सप्रेस वे का निर्माण पूरा हुआ है तो साथ ही इसके विस्तार की योजना पर भी काम शुरू हो गया है. जल्द ही गंगा एक्सप्रेस वे मेरठ से आगे बढ़कर हरिद्वार तक पहुंचेगा.

सपा विकास विरोधी राजनीति करती है-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि सपा के लोग आपके वोट लेकर संसद जाते हैं और वहां जाकर राज्य के खिलाफ बोलने वालों के साथ खड़े हो जाते हैं. ये लोग विकास विरोधी राजनीति करते हैं. ये महिला विरोधी भी हैं.

पहले यूपी की पहचान गड्ढों से होती थी-पीएम मोदी

पीएममोदी ने कहा कि पहले यूपी की पहचान गड्ढों से होती थी. लेकिन आज यहां एक्सप्रेसवे बन चुके हैं. 

गंगा एक्सप्रेसवे यूपी को एक ओर से दूसरे छोर तक जोड़ेगा-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे यूपी को एक ओर से दूसरे छोर तक जोड़ेगा. साथ ही दिल्ली- NCR की संभावनाओं को आसान बनाएगा.

यूपी की पहचान पहले पलायन से होती थी. लेकिन आज इन्वेस्टर समिट से-पीएम मोदी

यूपी की पहचान पहले पलायन से होती थी. लेकिन आज उसे इन्वेस्टर समिट से जाना जा रहा है. आज भारत अगर दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता है तो उसमें यूपी की अहम भूमिका है.

गंगा एक्सप्रेसवे से किसानों की आय बढ़ेगी-पीएम मोदी

पहले की सरकारों ने जैसे किसानों की अपेक्षा की उनकी फसलें बड़े बाजरों तक नहीं पहुंच सकीं. किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य नहीं मिलता था. अब गंगा एक्सप्रेसवे से कम समय में बड़े बाजारों तक पहुंचा जा सकेगा. इससे किसानों की आय बढ़ेगी.

यूपी के करोड़ों लोगों को गंगा एक्सप्रेस-वे की बधाई

पीएम मोदी ने कहा कि मां गंगा के नाम पर बने इस एक्सप्रेस वे के लोकार्पण का अवसर मिला है. मुझे खुशी है कि यूपी सरकार ने इस एक्सप्रेस-वे का नाम मां गंगा के नाम पर रखा है. इसमें विकास का हमारा विजन भी झलकता है और हमारी विरासत के भी दर्शन होते हैं. मैं यूपी के करोड़ों लोगों को गंगा एक्सप्रेस-वे की बधाई देता हूं. 

बंगाल के लोग लोकतंत्र के इस पर्व में उत्साह से भाग लें-पीएम मोदी

मैं बंगाल की जनता से आग्रह करूंगा कि लोकतंत्र के इस पर्व में ऐसे ही उत्साह से भाग लें. कुछ समय पहले जब बिहार में चुनाव हुआ तो बीजेपी-एनडीए ने प्रचंड जीत दर्ज कर इतिहास रच दया था. गुजरात में महानगर पालिका, नगर पालिका , जिला पंचायतें , नगर पंचायतें, तहसील पंचायत, इन सबके चुनाव के नतीजे आए हैं. सभी को खुशी होगी कि 80 से 85 प्रतिशत नगर पालिका और पंचायतें बीजेपी ने जीत ली हैं. 

बंगाल में जो पिछले 6-7 दशक में नहीं हुआ वो अब हो रहा है-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में भारी मतदान हो रहा है. पहले चरण की तरह ही जनता वोट देने के लिए बड़ी संख्या में घरों से निकल रही है. लंबी कतारों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा हुई हैं. पिछले 6-7 दशक में जो नहीं हुआ वो अब हो रहा है. लोग भय मुक्त होकर वोट दे रहे हैं. ये देश के संविधान और देश के मजबूत होते लोकतंत्र का पुण्य प्रतीक है.

गंगा एक्सप्रेस में विकास का विजन भी, विरासत की झलक भी-पीएम मोदी

यूपी सरकार ने इस एक्सप्रेस वे का नाम मां गंगा के नाम पर रखा है. इसमें विकास का विजन भी झलकता है और विरासत की झलक भी दिखाई देती है.

गंगा एक्सप्रेसवे यूपी के विकास की नई लाइफलाइन बनेगा

आधुनिक प्रगति के दौर में मां गंगा के पास से गुजरता एक्सप्रेसवे यूपी के विकास की नई लाइफलाइन बनेगा. 

एक लाख से ज्यादा लोग गंगा एक्सप्रेसवे लोकार्पण कार्यक्रम में मौजूद

पीएम मोदी जब हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण कर रहे थे तो  इस दौरान एक लाख से ज्यादा लोग इसके साक्षी बने.

गंगा एक्सप्रेसवे देश के विकास को गति और शक्ति देगा

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे देश के विकास को गति और शक्ति दोनों देगा.

गंगा एक्सप्रेसवे देश को समर्पित

पीएम नरेंद्र मोदी ने हरदोई की मंच से रिमोट का बटन दबाकर गंगा एक्सप्रेसवे देश को समर्पित किया.

पीएम नरेंद्र मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

पीएम नरेंद्र मोदी ने हरदोई की मंच से देश को 594 कीमी. लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया. 

गंगा एक्सप्रेसवे के लिए 18 हजार एकड़ जमीन किसानों से ली

गंगा एक्सप्रेसवे के लिए 18 हजार एकड़ जमीन किसानों से ली है. इस पर बनने वाले इंडिस्ट्रियल , लॉजिस्टिक हब हैं. जिसके लिए 7 हजार एकड़ जमीन अलग-अलग जगहों पर ली गई है. 

पीएम मोदी थोड़ी देर में करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही हरदोई में 594 किमी. लंबे एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे. लगभग 36,230 करोड़ की कुल लागत से बने गंगा एक्सप्रेसवे से मेरठ और प्रयागराज के बीच यात्रा का समय अभी के 10-12 घंटे से घटकर लगभग 6 घंटे  होने की उम्मीद है. 

2017 से पहले का यूपी विकास की कल्पना भी नहीं कर सकता था-सीएम योगी

2017 से पहले का यूपी विकास की, रोजगार की, नए निवेश की कल्पना भी नहीं कर सकता था. पिछले 9 साल में डबल इंडन सरकार की वजह से यूपी में क्सप्रेसवे का नेटवर्क, हाईवे, ग्रामीण सड़कों का 4 लाख किमी. का लंबा नेटवर्क देखने को मिल रहा है.

गंगा एक्सप्रेसवे हमारी अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई दे रहा

 नए भारत के नए यूपी में गंगा एक्सप्रेसवे हमारी अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई दे रहा है. 

गंगा एक्सप्रेसवे कार्यक्रम में लोगों की भीड़ देखिए

सीएम योगी ने पीएम मोदी को भेंट की मां गंगा की प्रतिमा

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हरदोई में मंच पर पीएम मोदी का स्वागत उनको मां गंगा की प्रतिमा भेंट कर किया.

गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के लिए मंच पर पहुंचे पीएम मोदी

पीएम मोदी हरदोई में मंच पर पहुंच चुके हैं. थोड़ी देर में वह गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे. सीएम योगी औ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौके पर मौजूद हैं.

कुछ ही देर में मंच पर पहुंचेंगे पीएम मोदी

गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण को लेकर हरदोई के लोगों में खुशी की लहर है. सभी को पीएम मोदी के पहुंचने का इंतजार है. कुछ ही समय में पीएम मोदी मंच पर पहुंचने वाले हैं.

गंगा एक्सप्रेसवे का रूट मैप जानें

गंगा एक्सप्रेसवे 12 जिलों को जोड़ता है. 594 किमी. लंबा एक्सप्रेसवे मेरठ जिले के बिजौली गांव से शुरू होकर प्रयागराज जिले के जूदापुर गांव तक जाता है.

सिर्फ 6-7 घंटे में पूरा होगा मेरठ से प्रयागराज तक का सफर

 गंगा एक्सप्रेसवे के चालू होने के बाद मेरठ से प्रयागराज तक का सफर सिर्फ 6-7 घंटे में पूरा किया जा सकेगा. इससे न सिर्फ लोगों का समय बचेगा, बल्कि माल ढुलाई सस्ती होगी और व्यापार को भी फायदा मिलेगा.

144 सीसी कैमरे गंगा एक्सप्रेस समारोह पर रखेंगे नजर

हरदोई में पीएम मोदी के सभास्थल से लेकर बाहर परिसर तक 144 सीसी कैमरे चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगे. समारोह में आने-जाने वाले लोगों, सुरक्षा बंदोबस्त और सभास्थल में बैठे लोगों पर ये कैमरे बारीकी से नजर रखेंगे. 

18 दिसंबर 2021 को पीएम मोदी ने किया था गंगा एक्सप्रेस शिलान्यास

गंगा एक्सप्रेसवे का शिलान्यास साल 2022 के विधानसभा चुनावों के ऐलान से थोड़ा पहले ही हुआ था. शाहजहांपुर के रोजा रेल मैदान में 18 दिसंबर 2021 को पीएम मोदी ने इसका शिलान्यास किया था.

गंगा एक्सप्रेस पर 120 किमी प्रति घंटे की डिजाइन स्पीड

गंगा एक्सप्रेसवे 12 जिलों से होकर गुजरता है, जिनमें हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली और प्रतापगढ़ शामिल हैं. इस हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे पर 120 किमी प्रति घंटे की डिजाइन स्पीड रखी गई है. 

गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण पर आया कितना खर्च?

सरकार ने 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण पर 36,230 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. यूपीडा ने इसके लिए 7550.42 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया है.

कब रखी गई गंगा एक्सप्रेसवे की नींव?

पीएम नरेंद्र मोदी ने 18 दिसंबर 2021 को गंगा एक्सप्रेसवे का नींव का पत्थर रखा था. इसके बाद यूपी एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने दिसंबर 2022 में इसका निर्माण कार्य शुरू कराया था.

गंगा एक्सप्रेसवे की खासियत जानें

गंगा एक्सप्रेसवे पर 'क्लोज्ड टोल सिस्टम' लागू किया गया है. एक्सप्रेसवे पर टोल देने के लिए गाड़ियों को रुकना नहीं पड़ेगा. यहां FASTag और हाई-सेंसर कैमरा तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. गाड़ी पर लगे FASTag से टोल अपने आप कट जाएगा.

AI आधारित हाई-सेंसर कैमरे एंट्री और एग्जिट रिकॉर्ड करेंगे. टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी (जब तक कोई तकनीकी समस्या न हो.

हरदोई पहुंचने वाले हैं पीएम मोदी, स्वागत के लिए हेलीपैड पहुंचे सीएम योगी

पीएम मोदी गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के लिए कुछ ही समय में हरदोई पहुंचने वाले हैं. सीएम योगी उनके स्वागत के लिए हेलीपैड पर पहुंच गए हैं.

गंगा एक्सप्रेसवे लोकार्पण कार्यक्रम में ये बड़े नेता मौजूद

सीएम योगी गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के लिए हरदोई में मंच पर पहुंच चुके हैं. उनके साथ ही राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी वहां उपस्थित रहेंगे.

पीएम मोदी के कर-कमलों से होगा गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण-सीएम योगी

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि भक्त प्रह्लाद की तपोभूमि हरदोई से उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा को कल नई गति प्राप्त होगी. पीएम मोदी के कर-कमलों से 594 किलोमीटर लंबे व 6-लेन (8-लेन तक विस्तारित) गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण होगा.गंगा एक्सप्रेस-वे देश में विश्वस्तरीय अवसंरचना के विकास में मील का पत्थर सिद्ध होगा.

हरदोई में मंच पर मौजूद सीएम योगी

पीएम मोदी के स्वागत के लिए सीएम योगी पहले ही हरदोई पहुंच चुके हैं. वह मंच पर मौजूद हैं.

वाराणसी से हरदोई के लिए रवाना हुए पीएम मोदी

पीएम मोदी गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के लिए वाराणसी से हरदोई रवाना हो चुके हैं. थोड़ी देर में उनके दोई पहुंचने की संभावना है. 

पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में देखी विक्रमादित्य वैदिक घड़ी

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में लगी विक्रमादित्य वैदिक घड़ी देखी.

काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में बच्चों को पीएम मोदी का प्यार-दुलार

पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में बच्चों से मुलाकात कर उनसे हाथ मिलाया. पहले वहां एक बच्चा मौजूद था. पीएम को देखकर तीन और बच्चे वहां पहुंच गए.

पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में किया दूसरे भक्तों का अभिवादन

प्रधानमंत्री मोदी ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में मौजूद दूसरे भक्तों का अभिवादन किया.

काशी में डमरू की धुन पर पीएम मोदी का स्वागत

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब काशी विश्वनाथ के दर्शन और पूजा के लिए पहुंचे तो वहां डमरू बजाकर उनका स्वागत किया गया. पीएम ने हाथ जोड़कर ये अभिवादन स्वीकार किया.

पीएम मोदी ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की. 

काशी विश्वनाथ मंदिर में शंखनाद के साथ हुआ पीएम मोदी का स्वागत

काशी विश्वनाथ मंदिर में पीएम मोदी का स्वागत वैदिक ब्राह्मणों ने शंखनाद के साथ किया.

वाराणसी में रोड शो करेंगे पीएम मोदी

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए वाराणसी के लहुराबीर क्रॉसिंग पर भारी भीड़ जमा हुई. काशी विश्वनाथ के दर्शन के बाद वे शहर में एक मेगा रोड शो करेंगे. 

काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच चुके हैं. वहां से वह गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के लिए जाएंगे.

मोदी थोड़ी देर में वाराणसी के मैदागिनि पहुंच रहे पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में वाराणसी के मैदागिनि पहुंच रहे हैं. काशी विश्वनाथ मंदिर में वह  पूजा-अर्चना करेंगे. 

जस्टिस स्वर्णकांता की अदालत में पेश नहीं होंगे केजरीवाल-सिसोदिया

दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने जस्टिस स्वर्णकांता की अदालत में पेश होने से इनकार कर दिया है.

जस्टिस स्वर्णकांता की अदालत में पेश नहीं होंगे केजरीवाल और सिसोदिया

दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने जस्टिस स्वर्णकांता की अदालत में पेश होने से इनकार कर दिया है. 

गंगा एक्सप्रेसवे की खासियत जानें

गंगा एक्सप्रेसवे राज्य में एक्सप्रेसवे के एक बड़े नेटवर्क की रीढ़ के तौर पर भी काम करेगा. इसके साथ कई लिंक गलियारे या तो चालू हो चुके हैं या उनकी योजना बनाई जा रही है, जिनमें आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, जेवर लिंक एक्सप्रेसवे, फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे और मेरठ से हरिद्वार तक प्रस्तावित विस्तार शामिल हैं.

गंगा एक्सप्रेसवे सप्लाई चेन की क्षमता को बेहतर बनाएगा

गंगा एक्सप्रेसवे लॉजिस्टिक्स की लागत को कम करेगा, सप्लाई चेन की क्षमता को बेहतर बनाएगा और मैन्युफैक्चरिंग की प्रतिस्पर्धा को बढ़ाएगा. बेहतर कनेक्टिविटी से किसानों को शहरी और निर्यात बाजारों तक सीधी पहुंच मिलेगी, जिससे उन्हें अपनी उपज के बेहतर दाम मिल सकेंगे और ग्रामीण आय मजबूत होगी.

बड़े आर्थिक गलियारे के तौर पर देखा जा रहा गंगा एक्सप्रेसवे

 गंगा एक्सप्रेसवे को एक बड़े आर्थिक गलियारे के तौर पर देखा जा रहा है, जिसके रास्ते में पड़ने वाले 12 जिलों में लगभग 2,635 हेक्टेयर जमीन पर इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स गलियारों का विकास किया जाएगा.

गंगा एक्सप्रेसवे से घटेगा यात्रा का समय

गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना से मेरठ और प्रयागराज के बीच यात्रा के समय में काफी कमी आने की उम्मीद है. वर्तमान में लगने वाले 10-12 घंटों के बजाय अब यात्रा में लगभग 6 घंटे लगेंगे, जिससे आवागमन में आसानी होगी और परिवहन की दक्षता बढ़ेगी.

UP के इन 12 जिलों से होकर गुजरेगा गंगा एक्सप्रेसवे

गंगा एक्सप्रेसवे 12 जिलों, मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज से होकर गुजरता है. इस तरह यह उत्तर प्रदेश के पश्चिमी, मध्य और पूर्वी क्षेत्रों को एक ही निर्बाध हाई-स्पीड कॉरिडोर के माध्यम से जोड़ता है.

लगभग 36,230 करोड़ रुपए की लागत से बना गंगा एक्सप्रेसवे

गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन देश में विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे के विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, गंगा एक्सप्रेसवे 594 किलोमीटर लंबा, 6-लेन वाला, एक्सेस-नियंत्रित ग्रीनफील्ड हाई-स्पीड कॉरिडोर है, जिसे लगभग 36,230 करोड़ रुपए की कुल लागत से बनाया गया है.

पहले काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद, फिर गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

पीएम मोदी सुबह करीब 8.30 बजे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे. इसके बाद, वे हरदोई पहुंचकर सुबह करीब 11.30 बजे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे. इस दौरान वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

पीएम मोदी गंगा एक्सप्रेसवे का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद हरदोई के लिए रवाना होंगे. हरदोई में वे 36,230 करोड़ रुपए की लागत से बने 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com