विज्ञापन
This Article is From Jan 16, 2021

Coronavirus वैक्सीन लॉन्च पर क्यों भावुक हुए PM नरेंद्र मोदी, देखिए VIDEO

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कहा, 'सैकड़ों साथी ऐसे भी हैं जो कभी घर वापस लौट नहीं पाए. उन्होंने एक-एक जीवन को बचाने के लिए अपना जीवन आहूत कर दिया.'

Coronavirus वैक्सीन लॉन्च पर क्यों भावुक हुए PM नरेंद्र मोदी, देखिए VIDEO
PM मोदी ने अभियान की शुरुआत की. (फाइल फोटो)
  • PM ने की टीकाकरण अभियान की शुरुआत
  • पहले चरण में 3 करोड़ लोगों को लगेगी वैक्सीन
  • दिवंगत कोरोना वॉरियर्स को याद कर भावुक हुए PM
नई दिल्ली:

भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का आगाज हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने आज (16 जनवरी, शनिवार) टीकाकरण अभियान (Vaccination Drive in India) की शुरुआत की. आज देशभर में तीन लाख लोगों को टीका लगेगा. पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम का शुभारंभ किया. संबोधन के दौरान एक पल ऐसा भी आया, जब प्रधानमंत्री कोरोना काल के दौरान जान गंवाने वाले हेल्थ-फ्रंटलाइन वर्कर्स को याद कर भावुक हो गए.

PM नरेंद्र मोदी ने कहा, 'सैकड़ों साथी ऐसे भी हैं जो कभी घर वापस लौट नहीं पाए. उन्होंने एक-एक जीवन को बचाने के लिए अपना जीवन आहूत कर दिया, इसलिए आज कोरोना का पहला टीका स्वास्थ्य सेवा से जुड़े लोगों को लगाकर एक तरह से समाज अपना ऋण चुका रहा है.' यह कहते हुए प्रधानमंत्री भावुक हो गए.

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, 'आज के दिन का पूरे देश को बेसब्री से इंतजार रहा है. कितने महीनों से देश के हर घर में बच्चे, बूढ़े, जवान सभी की जुबान पर ये सवाल था कि कोरोना वैक्सीन कब आएगी. अब वैक्सीन आ गई है, बहुत कम समय में आ गई है.' प्रधानमंत्री मोदी ने रामधारी सिंह दिनकर को उद्धृत करते हुए कहा, 'मानव जब जोर लगाता है, पत्थर पानी बन जाता है.'

"वैक्सीन की 2 डोज हैं जरूरी, भूल से भी..." : वैक्सीनेशन शुरू करते वक्त PM मोदी ने कही ये 5 अहम बातें

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, 'टीकाकरण अभियान के पहले चरण में तीन करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी. दूसरे चरण में हमें इसको 30 करोड़ की संख्या तक ले जाना है. जो बुजुर्ग हैं, जो गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं, उन्हें इस चरण में टीका लगेगा. आप कल्पना कर सकते हैं, 30 करोड़ की आबादी से ऊपर के दुनिया के सिर्फ तीन ही देश हैं- खुद भारत, चीन और अमेरिका. इतिहास में इतने बड़े स्तर का टीकाकरण अभियान पहले कभी नहीं चलाया गया है.'

VIDEO: पीएम मोदी ने लॉन्च किया Covid-19 टीकाकरण अभियान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Narendra Modi, Healthcare Vaccination, Frontline Workers Vaccination, Pandemic, Coronavirus Vaccination, Covid 19
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com