प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra modi) ने बुधवार को भारत को सबसे बड़े स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्रों में एक बताया और वैश्विक निवेशकों को भारत में निवेश के लिए आमंत्रित किया. पीएम ने यह भी कि कहा कि देश में कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न बाधाओं के बाद अब स्वास्थ्य सुविधाओं और अर्थव्यवस्था को दुरूस्त तथा तैयार करने की जरूरत है.स्टार्ट-अप क्षेत्र पर केंद्रित विवाटेक सम्मेलन के पांचवें संस्करण को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और फ्रांस व्यापक विषयों पर साथ मिलकर काम कर रहे हैं तथा यह समय की जरूरत है कि दोनों देश इस साझेदारी को आगे जारी रखें.उन्होंने कहा कि कोविड के दो टीके भारत में बनाए गए हैं तथा कुछ और टीको के विकास एवं परीक्षण का काम चल रहा है.
26 लाख हेक्टेयर बंजर ज़मीन को साल 2030 तक बहाल करने पर काम कर रहा है भारत : PM
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘पिछले एक साल से हमने विभिन्न क्षेत्रों में बाधाओं का अनुभव किया है. अभी भी इसका काफी प्रभाव है. लेकिन हमें इससे निराश नहीं होना है.''महामारी के कारण स्वास्थ्य सुविधाओं और अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में आई बाधाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘इसकी बजाय हमें इन्हें दुरूस्त और तैयार करने की जरूरत है.''उल्लेखनीय है कि कोविड महामारी के चलते देश में लगाए गए लॉकडाउन की वजह से भारतीय अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान हुआ है.प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने खान से लेकर अंतरिक्ष तक और बैंकिंग से लेकर परमाणु ऊर्जा तक सभी क्षेत्रों में व्यापक सुधार किए हैं.
उन्होंने कहा, ‘‘यह दर्शाता है कि महामारी के दौर में भी भारत अनुकूलनशील और कुशलता से आगे बढ़ा है.''उन्होंने कहा कि भारत नवाचारों और निवेशकों को उनके अनुरूप सुविधाएं मुहैया कराता हैं.
राममंदिर मामला : पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा का PM को लेकर ट्वीट, 'मोदी है, तो मुमकिन है...'
उन्होंने कहा, ‘‘मैं प्रतिभा, बाजार, पूंजी, परिवेश और खुलेपन की संस्कृति... इन पांच स्तंभों के आधार पर दुनिया को भारत में निवेश करने के लिए आमंत्रित करता हूं.''फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ओर विभिन्न यूरोपीय देशों के मंत्री और सांसद भी इस कार्यक्रम के प्रमुख वक्ताओं में शामिल हुए.इस कार्यक्रम में एप्पल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम कुक, फेसबुक के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग और माइक्रोसॉफ्ट के अध्यक्ष ब्रेड स्मिथ सहित कॉर्पोरेट जगत की अन्य जान-मानी हस्तियों को भी आमंत्रित किया गया है. विवाटेक यूरोप का सबसे बड़ा डिजिटल और स्टार्टअप कार्यक्रम है और 2016 से हर साल पेरिस में इसका आयोजन किया जाता रहा है.विज्ञापन और मार्केटिंग जगत की प्रमुख कंपनी पब्लिसीज ग्रुप और फ्रांस के अग्रणी मीडिया समूह लेस इकोज की ओर से संयुक्त रूप से इसका आयोजन किया जाता है.यह आयोजन प्रौद्योगिकी नवाचार और स्टार्टअप इको सिस्टम के हितधारकों को एक साथ लाता है. इस आयोजन में प्रदर्शनियां, पुरस्कार, पैनल चर्चा और स्टार्टअप प्रतियोगिताएं शामिल की जाती हैं.इसके पांचवें संस्करण का आयोजन 19 जून तक चलेगा.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं