विज्ञापन

गूगल पर छाई 'झालमुड़ी', 22 साल में सबसे ज्यादा सर्चिंग... जानें- लोगों ने क्या-क्या ढूंढा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 अप्रैल को झारग्राम में रुककर झालमुड़ी का मजा लिया. उन्होंने अचानक एक दुकान पर जाकर झालमुड़ी खाई. इसके बाद गूगल पर झालमुड़ी की सर्चिंग खूब हुई.

गूगल पर छाई 'झालमुड़ी', 22 साल में सबसे ज्यादा सर्चिंग... जानें- लोगों ने क्या-क्या ढूंढा?
झारग्राम में पीएम मोदी ने झालमुड़ी खाई थी.
  • पश्चिम बंगाल के झारग्राम में प्रधानमंत्री मोदी ने अचानक एक दुकान पर जाकर झालमुड़ी खाई, जिसका वीडियो वायरल हुआ
  • पीएम मोदी के झालमुड़ी वाले वीडियो को इंस्टाग्राम पर दस करोड़ से अधिक बार देखा गया है और चर्चा में बना हुआ है
  • गूगल ट्रेंड्स के अनुसार, 2004 से अब तक झालमुड़ी की सर्चिंग में यह अब तक का सबसे अधिक उछाल है

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का प्रचार जोर-शोर से चल रहा है. इस बीच रविवार को झारग्राम में एक दुकानदार से झालमुड़ी खाई. दुकान पर जाकर झालमुड़ी खरीदने और फिर उसे सबमें बांटकर खाने का वीडियो खूब वायरल हुआ. प्रधानमंत्री मोदी के इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 10 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. दो दिन से पीएम मोदी का झालमुड़ी वाला वीडियो चर्चा में बना हुआ है. 

इससे झालमुड़ी भी चर्चा में आ गई है. गूगल पर 'झालमुड़ी' की सर्चिंग भी खूब बढ़ गई है. पीएम मोदी के वीडियो के चलते गूगल सर्च में 'झालमुड़ी' का ट्रैफिक सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है.

गूगल ट्रेंड्स पर 2004 से अब तक का डेटा मौजूद है. इसके मुताबिक, गूगल पर 'झालमुड़ी' का ट्रैफिक सबसे ज्यादा है. यह दिखाता है कि झालमुड़ी को लेकर 22 साल में कभी इतना सर्च नहीं किया गया, जितना दो दिन में कर लिया गया. सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि बांग्लादेश में भी झालमुड़ी के बारे में बहुत ज्यादा सर्च किया गया.

यह भी पढ़ेंः 'अफसोस... प्रधानमंत्री से ऑटोग्राफ नहीं ले सके', PM मोदी के 'झालमुड़ी' की दुकान पर पहुंचने पर बोला दुकानदार

गूगल पर झालमुड़ी की सर्चिंग

किसी भी कीवर्ड या टॉपिक की सबसे ज्यादा सर्चिंग को गूगल 0 से 100 के पैमाने पर मापता है. अगर किसी कीवर्ड या टॉपिक की सर्चिंग का स्तर 100 है तो इसका मतलब हुआ कि इस समय उसकी सर्चिंग सबसे ज्यादा रही. 

गूगल ट्रेंड्स का डेटा बताता है कि 2004 के बाद से 'झालमुड़ी' की सर्चिंग दो बार ही बढ़ी है. पहली बार फरवरी 2022 में और दूसरी बार अप्रैल 2026 में. फरवरी 2022 में 'झालमुड़ी' पर गाना आया था, इसलिए इसकी सर्चिंग बढ़ गई थी. इस गाने के वीडियो को यूट्यूब पर 4.8 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

अब जब 19 अप्रैल को झारग्राम में पीएम मोदी एक दुकान पर झालमुड़ी खाने गए तो दोबारा इसकी सर्चिंग बढ़ी. 

Latest and Breaking News on NDTV

हाल-फिलहाल का डेटा देखें तो 19 अप्रैल की रात 9 बजे 'झालमुड़ी' की सर्चिंग का स्तर 84 था. इसके बाद 20 अप्रैल की रात 9 बजे इसकी सर्चिंग का स्तर 100 पर था. यानी, इस समय झालमुड़ी को सबसे ज्यादा सर्च किया गया.

क्या-क्या सर्च किया लोगों ने?

दो दिन से गूगल पर झालमुड़ी को लेकर लोग तरह-तरह की बातें सर्च कर रहे हैं. सबसे ज्यादा लोगों ने 'jhalmuri modi' कीवर्ड से सर्च किया. 

इसके बाद 'modi jhalmuri', 'pm modi', 'झालमुड़ी', 'pm modi jhalmuri', 'jhargram', 'झालमुरी', 'jhalmuri recipe' जैसे कीवर्ड्स से सर्चिंग हुई. 

Latest and Breaking News on NDTV

लोगों ने गूगल से झालमुड़ी का मतलब भी पूछा. गूगल पर 'jhalmuri meaning' और 'what is jhalmuri' जैसे कीवर्ड्स से भी लोगों ने सर्च किया. 

अचानक झालमुड़ी खाने पहुंचे थे पीएम मोदी

19 अप्रैल को झारग्राम में चुनावी रैली करने के बाद पीएम मोदी अचानक एक दुकान पर चले गए थे. यह दुकान विक्रम शॉ की थी. उनका कहना है कि पीएम मोदी के अचानक दौरे से वह हैरान हो गए थे.

दुकानदार के पास पहुंचकर पीएम मोदी ने मजेदार पंच मारा. झालमुड़ी बनाते समय जब दुकानदार ने उनसे पूछा कि आप प्याज खाते हैं? तो पीएम मोदी ने कहा- 'हां, प्याज खाते हैं... दिमाग नहीं खाते बस.'

झालमुड़ी बनाने वाले विक्रम को पीएम मोदी ने 10 रुपये का नोट दिया. हालांकि, विक्रम ने इसे लेने से मना कर दिया लेकिन पीएम मोदी ने उसे नोट पकड़ा दिया. पीएम मोदी ने न सिर्फ खुद झालमुड़ी खाई, बल्कि आसपास के लोगों को भी खिलाई.

यह भी पढ़ेंः Jhalmuri Recipe: पीएम मोदी को भी पसंद आई बंगाल की "झालमुड़ी", आप भी फटाफट नोट कर लें रेसिपी
 

लेखक के बारे में
img
प्रियंक द्विवेदी
चीफ सब एडिटर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Naendra Modi, PM Modi Eats Jhalmuri, Jhalmuri, Google Trends, Jhalmuri Shop Shopkeeper Vikram Shaw
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com