विज्ञापन

'अफसोस... प्रधानमंत्री से ऑटोग्राफ नहीं ले सके', PM मोदी के 'झालमुड़ी' की दुकान पर पहुंचने पर बोला दुकानदार

दुकानदार विक्रम ने बताया कि पीएम मोदी ने उनकी झालमुड़ी की तारीफ भी की. उन्होंने मेरे माता-पिता के बारे में पूछा और मैं कहां का रहने वाला हूं, यह भी जानना चाहा. मैंने बताया कि मेरा परिवार बिहार के गयाजी जिले से है.

'अफसोस... प्रधानमंत्री से ऑटोग्राफ नहीं ले सके', PM मोदी के 'झालमुड़ी' की दुकान पर पहुंचने पर बोला दुकानदार
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के झारग्राम में एक दुकान पर अचानक रुके और वहां झालमुड़ी खरीदी और खाई
  • दुकानदार विक्रम शॉ ने बताया कि पीएम मोदी के अचानक आने से वह हैरान और अत्यंत गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं
  • पीएम मोदी ने विक्रम से उनके परिवार, पढ़ाई और काम के बारे में पूछा और उनकी हालचाल जाना
कोलकाता:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पश्चिम बंगाल के झारग्राम में एक दुकान पर पहुंचे और ‘झालमुड़ी' खरीदकर खाई. अब दुकानदार विक्रम शॉ ने कहा कि प्रधानमंत्री के अचानक दौरे से वह हैरान रह गए और इसे अपने लिए बहुत बड़ी बात बताया. हालांकि, शॉ ने मुस्कुराते हुए अफसोस जताया कि वह प्रधानमंत्री से ऑटोग्राफ नहीं ले सके.

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने थोड़े समय के लिए झारग्राम में रुककर मशहूर स्नैक 'झालमुड़ी' का स्वाद लिया. वह सभा को संबोधित करने के बाद हेलीपैड की तरफ जा रहे थे, तभी उनका काफिला अचानक एक दुकान पर रुका. पीएम मोदी विक्रम की दुकान पर पहुंचे.

दुकानदार विक्रम शॉ ने बताया कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि प्रधानमंत्री उनकी दुकान पर आएंगे. उन्होंने कहा, ''यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है कि देश के प्रधानमंत्री मेरी दुकान पर झालमुड़ी खाने आए.''

उन्होंने बताया, ''पीएम यहां आए और सबसे पहले मेरा नाम पूछा और हालचाल जाना. फिर मुझसे झालमुड़ी बनाने को कहा. जब मैंने झालमुड़ी बनाकर दी, तो उन्होंने उसकी कीमत पूछी. मैंने पैसे लेने से मना किया, लेकिन उनके जोर देने पर पैसे ले लिए.''

शॉ ने बताया कि पीएम मोदी ने उनकी झालमुड़ी की तारीफ भी की. उन्होंने मेरे माता-पिता के बारे में पूछा और मैं कहां का रहने वाला हूं, यह भी जानना चाहा. मैंने बताया कि मेरा परिवार बिहार के गयाजी जिले से है.

Latest and Breaking News on NDTV

उन्होंने बताया, ''पीएम मोदी ने मेरी पढ़ाई और काम के बारे में भी पूछा. मैंने उन्हें बताया कि गरीबी के कारण मुझे नौवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़नी पड़ी. कमाई के बारे में मैंने बताया कि मैं रोज 1,000 से 1,200 रुपये कमा लेता हूं, जिससे परिवार चलता है.''

वहीं, उस समय दुकान पर मौजूद एक स्थानीय व्यक्ति ने इस पल को हैरान करने वाला और खुशी देने वाला बताया. उन्होंने कहा, ''इतने बड़े पद पर होने के बावजूद प्रधानमंत्री एक छोटे से शहर की छोटी सी दुकान पर आए. यह यहां के लोगों के लिए गर्व और खुशी का पल है. यह झारग्राम और पूरे पश्चिम बंगाल के लिए एक मिसाल है.''

इस दौरान प्रधानमंत्री लोगों से बातचीत करते, मुस्कुराते और वहां मौजूद बच्चों और महिलाओं के साथ झालमुड़ी साझा करते भी नजर आए.

Latest and Breaking News on NDTV

इसे भी पढ़ें: बंगाल के झाड़ग्राम में चुनावी रैली के बाद झालमुड़ी की दुकान पर रुके PM मोदी, देखें VIDEO

इसे भी पढ़ें: ‘हां, प्याज खाते हैं…दिमाग नहीं खाते बस', बंगाल चुनाव में प्रचार के बीच जब झालमुड़ी खाने पहुंचे PM मोदी, VIDEO

लेखक के बारे में
img
चंदन वत्स
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Bengal Assembly Elections 2026, Westbengalassemblyelection2026, Prime Minister Narendra Modi, Jhargram West Bengal, Jhalmuri Shop Shopkeeper Vikram Shaw
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com