विज्ञापन
This Article is From May 05, 2023

कर्नाटक के बेल्लारी में पीएम मोदी बोले- कांग्रेस का घोषणापत्र झूठ और तुष्टिकरण का बंडल, 10 बड़ी बातें

कर्नाटक में पीएम मोदी की रैली
  1. पीएम मोदी ने कहा कि आतंकी साजिश पर बनी फिल्म 'द केरल स्टोरी' की इन दिनों काफी चर्चा है. बम-बंदूक और पिस्तौल की आवाज तो सुनाई देती है, लेकिन समाज को भीतर से खोखला करने की आतंकी साजिश की कोई आवाज नहीं होती. कोर्ट तक ने आतंक के इस स्वरूप पर चिंता जताई है. कहते हैं कि फिल्म द केरल स्टोरी सिर्फ एक राज्य में हुई आतंकी साजिशों पर आधारित है. देश का इतना खूबसूरत राज्य, जहां के लोग इतने परिश्रमी और प्रतिभाशाली होते हैं, उस केरल में चल रही आतंकी साजिश का खुलासा, इस फिल्म में किया गया है.
  2. पीएम ने आगे कहा कि कांग्रेस से कर्नाटक की जनता के साथ-साथ पूरे देश को सावधान रहने की जरूरत है. देश का दुर्भाग्य देखिए कि कांग्रेस आज समाज को तहस-नहस करने वाली इस आतंकी प्रवृत्ति के साथ खड़ी नजर आ रही है. इतना ही नहीं, ऐसी आतंकी प्रवृत्ति वालों से कांग्रेस, पिछले दरवाजे से राजनीतिक सौदेबाजी तक कर रही है. कांग्रेस समाज, देश को बर्बाद कर रही है. वह आतंकवाद और आतंकवादियों का समर्थन कर रही है. कर्नाटक की जनता के साथ-साथ पूरे देश को कांग्रेस से सावधान रहने की जरूरत है.
  3. उन्होंने आगे कहा कि जब भी आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई होती है कांग्रेस के पेट में दर्द होने लगता है.कर्नाटक को देश का नबर-1 राज्य बनाने के लिए कानून व्यवस्था सबसे प्रमुख आवश्यकता है.
  4. कर्नाटक का आतंकवाद से मुक्त रहना उतना ही जरूरी है. भाजपा हमेशा आतंकवाद के खिलाफ कठोर रही है. लेकिन जब भी आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई होती है कांग्रेस के पेट में दर्द होने लगता है. 
  5. PM ने कहा कि कांग्रेस आतंकवाद के खिलाफ एक शब्द बोलने की भी हिम्मत खो चुकी है. वोट बैंक के डर की वजह से आज कांग्रेस आतंकवाद के खिलाफ एक शब्द बोलने की भी हिम्मत खो चुकी है.वोट बैंक की इसी राजनीति की वजह से कांग्रेस ने आतंकवाद को पाला-पोषा और उसे पनाह दी.
  6. येदियुरप्पा जी और बोम्मई जी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार को सिर्फ साढ़े तीन साल सेवा का मौका मिला है, जब यहां कांग्रेस की सरकार थी, तब उसने कर्नाटक के विकास के बजाय भ्रष्टाचार को ही प्राथमिकता दी.
  7.  इसका कारण क्या था? इसे खुद उनके पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने बताया था। उन्होंने कहा था कि अगर उनकी सरकार दिल्ली से 100 पैसा भेजती है तो 15 पैसा ही गरीब तक पहुंचता है. एक तरह से उन्होंने खुद ही मान लिया था कि कांग्रेस 85% कमीशन वाली पार्टी है.
  8. उन्होंने आगे कहा कि भाजपा का घोषणापत्र उसके लिए वचन पत्र है, संकल्प पत्र है, जिसमें कर्नाटक को देश का नंबर-1 राज्य बनाने का रोड मैप है. दूसरी तरफ कांग्रेस के घोषणापत्र में ढेर सारे झूठे वादे हैं. कांग्रेस का घोषणापत्र मतलब तालाबंदी और तुष्टिकरण का बंडल है.
  9.  चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस पैसों के दम पर झूठे नैरेटिव गढ़ती है. बीते कई चुनावों से ऐसे ही झूठे नैरेटिव बनाकर, झूठे सर्वे करवा कर अपनी वाहवाही करती है. यहां कर्नाटक में भी कांग्रेस यही कर रही थी, लेकिन कर्नाटक में बीजेपी को मिले भारी समर्थन ने अब कांग्रेस को पूरी तरह से परेशान कर दिया है.
  10.  कांग्रेस ने सूडान में फंसे भारतीयों को वहां उपद्रवियों के सामने एक्सपोज कर दिया. ऐसे मुश्किल समय में कांग्रेस ने देश का साथ नहीं दिया. कांग्रेस ने जान बूझकर सूडान में फंसे भारतीयों को वहां उपद्रवियों के सामने एक्सपोज कर दिया. क्या यही है कांग्रेस की देश के नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता? हमने मां कावेरी के आशीर्वाद से ऑपरेशन कावेरी चलाकर अपने भारतीय भाई-बहनों लाए.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Narendra Modi, PM Modi In Karnataka, Karnataka Assembly By Elections
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com