विज्ञापन

पीएम मोदी विदेश से लौटने के ठीक बाद 'सेवा तीर्थ' में मंत्रिपरिषद की बैठक होंगे शामिल, गुरुवार शाम बुलाई गई है मीटिंग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश दौरे से लौटने के तुरंत बाद गुरुवार शाम ‘सेवा तीर्थ’ में आयोजित मंत्रिपरिषद की अहम बैठक में शामिल होंगे. यह बैठक शाम को बुलाई गई है, जिसमें सरकार के शीर्ष मंत्री एकत्र होकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे.

पीएम मोदी विदेश से लौटने के ठीक बाद 'सेवा तीर्थ' में मंत्रिपरिषद की बैठक होंगे शामिल, गुरुवार शाम बुलाई गई है मीटिंग
नई दिल्ली:

PM मोदी गुरुवार शाम 5 बजे सेवा तीर्थ में मंत्रिपरिषद की एक महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें सभी प्रमुख मंत्री शामिल होंगे. इस बैठक में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के कामकाज, हाल के फैसलों और उनके प्रभावों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी, साथ ही सरकारी योजनाओं और नीतियों के क्रियान्वयन की प्रगति का आकलन किया जाएगा. बैठक के दौरान आने वाले महीनों के लिए शासन की प्राथमिकताएं तय करने और सुधारों की दिशा तय करने पर भी जोर रहेगा.

राजनीतिक रूप से भी यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि कैबिनेट में संभावित फेरबदल को लेकर अटकलें तेज हैं और इसे प्रदर्शन आधारित समीक्षा से जोड़ा जा रहा है. इसके अलावा, पश्चिम एशिया संकट के चलते वैश्विक स्तर पर बढ़ती ऊर्जा कीमतों, आपूर्ति शृंखला और व्यापार पर पड़ने वाले असर का भी भारत की अर्थव्यवस्था पर प्रभाव आंकने की संभावना है, जिससे जुड़े मुद्दे भी बैठक के एजेंडे में शामिल रह सकते हैं.

वहीं, केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल की अटकलें भी तेज हो गई हैं. फिलहाल मंत्रिमंडल में 72 सदस्य हैं, जबकि अधिकतम 81 मंत्री बनाए जा सकते हैं. ऐसे में जहां कुछ नए चेहरों को मौका मिलने की संभावना है, वहीं प्रदर्शन के आधार पर कुछ मौजूदा मंत्रियों को हटाए जाने की चर्चा भी है. माना जा रहा है कि अगले साल होने वाले सात राज्यों के चुनावों को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रीय और जातीय संतुलन साधा जाएगा.

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी 15-20 मई तक अपने पांच देशों के दौरे के आखिरी चरण में मंगलवार को इटली पहुंचे. इससे पहले वह संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड, स्वीडन और नॉर्वे की यात्रा पर थे.

ये भी पढें : US Iran Peace Talks: इधर ईरान से समझौते को लेकर ट्रंप का दावा, उधर 5% सस्ता हो गया कच्चा तेल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, PM Modi Seva Teerth Meeting, PM Modi Council Of Ministers Meeting May 21, Modi Cabinet Meeting After Foreign Visit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com