विज्ञापन

NEET छात्रों को न हो कोई दिक्कत, इसलिए एयरपोर्ट पर 45 मिनट इंतजार करते रहे PM मोदी

आज देश भर में लाखों छात्र नीट की परीक्षा दे रहे हैं. दोपहर 2 बजे से शुरू हुई परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हो, इसके लिए विशेष तैयारियां की गई है. नीट के परीक्षार्थियों को दिक्कत नहीं हो इसलिए पीएम मोदी आज दिल्ली एयरपोर्ट पर करीब 45 मिनट तक इंतजार करते रहे.

NEET छात्रों को न हो कोई दिक्कत, इसलिए एयरपोर्ट पर 45 मिनट इंतजार करते रहे PM मोदी
पीएम मोदी.
  • देश भर में लाखों छात्र आज NEET परीक्षा दे रहे हैं और परीक्षा को लेकर सुरक्षा और निगरानी कड़ी की गई है.
  • इस बीच PM मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर परीक्षा शुरू होने तक प्रतीक्षा कर यातायात प्रभावित न होने का ध्यान रखा.
  • पीएम मोदी का कोलकाता से दिल्ली पहुंचना दोपहर 1:15 बजे हुआ और उन्होंने तुरंत आवास के लिए प्रस्थान नहीं किया.
नई दिल्ली:

देश भर में आज लाखों छात्र NEET की परीक्षा दे रहे हैं. इस परीक्षा को लेकर हर जगह विशेष तैयारी की गई है. पेपर लीक की आशंकाओं से बीच चेकिंग की व्यवस्था से लेकर सुरक्षा की मुस्तैद निगरानी की गई है. इस बीच नीट परीक्षार्थियों की सुविधा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक विशेष पहल की जानकारी सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार बंगाल के दौरे पर गए पीएम मोदी आज दिल्ली पहुंचने के बाद कुछ देर तक एयरपोर्ट पर ही इंतजार करते रहे. दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद पीएम मोदी को अपने आवास पर जाना था. लेकिन उसी दौरान परीक्षार्थियों के आने-जाने का समय हो चुका था. ऐसे में पीएम एयरपोर्ट पर ही रुके रहे. परीक्षार्थियों के सेंटर पहुंचने का समय पूरा होने के बाद पीएम मोदी एयरपोर्ट से आवास के लिए रवाना हुए. 

1.15 बजे दिल्ली पहुंचे पीएम, 2 बजे तक एयरपोर्ट पर किया इंतजार

दरअसल कोलकाता से पीएम मोदी का फ्लाइट आज आज दिल्ली हवाई अड्डे पर दोपहर 1:15 बजे पहुंचा. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तुरंत अपने आवास के लिए रवाना होने के बजाय एयरपोर्ट पर ही प्रतीक्षा करने का निर्णय लिया. बताया गया कि दोपहर 2 बजे नीट परीक्षा शुरू होनी थी. ऐसे में विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो और यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए प्रधानमंत्री ने 2 बजे परीक्षा शुरू होने के बाद ही अपने आवास के लिए प्रस्थान किया. 

पेपर लीक के कारण आज दोबारा हो रही NEET की परीक्षा

मालूम हो कि पेपर लीक के कारण आज दोबारा नीट परीक्षा दोबारा हो रही है. इससे पहले 3 मई को 22 लाख से ज्यादा छात्रों ने नीट की परीक्षा दी थी, लेकिन पेपर लीक के बाद इसे रद्द कर दिया गया. अब लाखों छात्र एक बार फिर नीट एग्जाम दे रहे हैं, जिसके लिए तैयारियां युद्ध स्तर पर की गई हैं. 

तमाम एग्जाम सेंटर्स पर पैरामिलिट्री से लेकर पुलिसबल तैनात है और सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से कहा गया है कि पेपर लीक की अफवाहों पर ध्यान न दें. 

इस बार मिलेगा एक्स्ट्रा टाइम

पेपर लीक के बाद एनटीए की तरफ से छात्रों को कई तरह की सुविधाएं देने की बात कही गई थी, जिसमें सबसे बड़ा फैसला टाइम में बढ़ोतरी का है. इस बार नीट छात्रों को 15 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम दिया जा रहा है. परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होगी और 5:15 पर खत्म होगी. परीक्षा केंद्रों पर एंट्री आधे घंटे पहले ही बंद हो जाएगी, इसके बाद किसी भी हाल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. 

यह भी पढ़ें - NEET UG 2026 Re-Exam Live: भारी सुरक्षा के बीच शुरू हुई NEET परीक्षा, कई छात्रों को नहीं मिली एंट्री

लेखक के बारे में
img
अखिलेश शर्मा
एक्ज़ीक्यूटिव एडिटर, NDTV इंडिया
पत्रकारिता में तीन दशक का अनुभव. राजनीतिक, आर्थिक एवं सामाजिक विषयों पर गहरी पकड़. BJP, संसद, सरकार से जुड़े विषयों पर पैनी नज़र. BBC वर्ल्ड सर्विस, आ... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, PM Modi News, NEET Exam, NEET Exam 2026, NEET Exam Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com