मुंबई: शरद पवार ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेताओं के भ्रष्टाचार पर बात की थी, लिहाजा अब उन्हें दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करके उन्हें दंडित करना चाहिए. पवार ने नासिक जिले के येवला में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के पास सारी सरकारी मशीनरी है. उन्हें इन नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करके उन्हें दंडित करना चाहिए.”
शरद पवार ने अपने भतीजे अजित पवार और राकांपा के आठ विधायकों के महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल होने के एक सप्ताह बाद येवला में रैली करके अपनी राज्यव्यापी यात्रा शुरू की. येवला पार्टी के बागी नेता तथा मंत्री छगन भुजबल का निर्वाचन क्षेत्र है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पवार की यात्रा के लिए उत्तर मुंबई से 250 किलोमीटर दूर एक छोटे से कस्बे येवला को चुना जाना पार्टी को फिर से खड़ा करने की उनकी कोशिशों को दर्शाता है. मोदी ने भोपाल में बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राकांपा के नेताओं पर 70 हजार करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया था.
शरद पवार ने येवला रैली में राकांपा के बागी नेताओं से उनकी उम्र को मुद्दा नहीं बनाने को कहा. पवार ने कहा कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए काम करते रहेंगे. भुजबल का नाम लिए बिना पवार ने कहा, “मैंने कुछ लोगों पर विश्वास करके गलती की, लेकिन मैं इसे दोहराउंगा नहीं. मैं उस गलती की माफी मांगने यहां आया हूं.” रैली से पहले शरद पवार की बेटी और सांसद सुप्रिया सुले ने बारिश में भीगते हुए एक वाहन में बैठे अपने पिता की तस्वीर साझा की.
ये भी पढ़ें :
Maharashtra Crisis : NCP में चल रही 'लड़ाई' के बीच राज्य सरकार जल्द कर सकती है कैबिनेट विस्तार
* एनसीपी टूटी नहीं, शरद पवार की ओर से आयोजित बैठक आधिकारिक नहीं : प्रफुल्ल पटेल
* "शरद पवार की उम्र बताकर बटोरना चाहते हैं लोगों की सहानुभूति" : डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं