3 years ago
नई दिल्ली:
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार शाम कहा कि एक अन्य सहयोगी अजित पवार के सत्तारूढ़ राज्य सरकार में शामिल होने के बाद जल्द ही कैबिनेट विस्तार का एक और दौर होगा. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उनकी पार्टी दूसरी पार्टियों में फूट नहीं डालती, लेकिन जो साथ आना चाहते हैं उन्हें रोकती भी नहीं है. देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भाजपा अन्य पार्टियों को नहीं तोड़ती, लेकिन जो लोग पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्वास करते हैं और उनके साथ आना चाहते हैं तो उनका स्वागत जरूर करती है.