राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता प्रफुल्ल पटेल ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी टूटी नहीं है और 30 जून को विधायक दल और संगठनात्मक इकाइयों ने अजित पवार को सर्वसम्मति से पार्टी अध्यक्ष नियुक्त किया है.पटेल ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्होंने 40 से अधिक विधायकों के हलफनामों के साथ भारत निर्वाचन आयोग (ECE) को एक अर्जी सौंपी है, जिसमें अजित पवार की नियुक्ति के बारे में सूचित किया गया है और ‘‘पार्टी के नाम और चिह्न'' पर दावा किया गया है.
उन्होंने दावा किया कि गुरुवार को दिल्ली में शरद पवार द्वारा आयोजित एनसीपी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक आधिकारिक नहीं थी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि पार्टी का संगठनात्मक ढांचा पूरी तरह से ‘‘त्रुटिपूर्ण'' था. उन्होंने कहा, ‘‘तीस जून को ‘देवगिरी' (मुंबई में अजित पवार का आधिकारिक आवास) पर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें विधायक, पदाधिकारी और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे. उन्होंने सर्वसम्मति से अजित पवार को अपना नेता नियुक्त किया.''
उन्होंने कहा कि नियुक्ति के तुरंत बाद, अजित पवार ने महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को बताया कि प्रफुल्ल पटेल को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. उन्होंने कहा कि अजित पवार को एनसीपी विधायक दल का नेता नियुक्त किया गया, अनिल पटेल विधानसभा में पार्टी सचेतक बने रहेंगे और विधान परिषद सभापति को सूचित किया गया कि अमोल मिटकरी को परिषद में सचेतक नियुक्त किया गया है.
पटेल ने कहा, ‘‘(मूल) राजनीतिक दल का निर्धारण कौन करेगा? यह भारत के निर्वाचन आयोग के अधिकार क्षेत्र में है, जबकि विधायकों को लेकर कार्रवाई विधानसभा अध्यक्ष के अधिकार क्षेत्र में है.''
उन्होंने कहा कि पार्टी के संविधान के अनुसार जयंत पाटिल पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष नहीं हैं और बागी नेताओं को अयोग्य ठहराने के अनुरोध के साथ महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष को दी गई उनकी याचिका अमान्य है. उन्होंने कहा कि शरद पवार समूह द्वारा अजित पवार गुट के नेताओं को निष्कासित या अयोग्य ठहराने के फैसले अवैध हैं और ये लागू नहीं होते हैं.
पटेल के बयानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, शरद पवार खेमे से जुड़े एनसीपी प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो ने कहा कि यदि पार्टी संगठन की संरचना दोषपूर्ण थी, तो ‘कार्यकारी अध्यक्ष' के रूप में उनकी (प्रफुल्ल पटेल) नियुक्ति और ‘राष्ट्रीय अध्यक्ष' के रूप में अजित पवार की नियुक्ति भी अमान्य है.
शरद पवार गुट के एक अन्य नेता जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि यदि प्रफुल्ल पटेल दावा कर रहे हैं कि पार्टी अलग हुए गुट की है, तो उन्हें नई नियुक्तियां करने की आवश्यकता क्यों महसूस हुई.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं