राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में अजित पवार (Ajit Pawar) की बगावत के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में घटनाक्रम तेजी से बदल रहे हैं. इसके साथ ही नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप और तंज कसने का सिलसिला चल रहा है. पहले अजित पवार (Ajit Pawar) ने अपने चाचा शरद पवार (Sharad Pawar) को बढ़ती उम्र का हवाला देकर उन्हें पार्टी की जिम्मेदारी छोड़ने की सलाह दी. जिसके जवाब में शरद पवार ने कहा कि उम्र चाहे 82 हो या 92 वो अभी भी असरदार हैं. अब महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शरद पवार की उम्र को लेकर उनके समर्थकों द्वारा लोगों से सहानुभूति बटोरने का आरोप लगाया है.
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा, "मुझे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के संस्थापक शरद पवार को 100 साल तक जीवित देखने की उम्मीद है. वह जब तक चाहें तब तक राजनीति में रह सकते हैं. लेकिन उनके कुछ अनुयायियों ने उनकी उम्र को उजागर करके सहानुभूति बटोरने की कोशिश की, जो सही नहीं है." इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद थे.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
सियासी संकट के लिए उद्धव टाकरे जिम्मेदार- फडणवीस
फडणवीस का कहना है कि महाराष्ट्र की सियासत में जो कुछ भी हो रहा है उसके लिए शिवसेना (UBT) के प्रमुख उद्धव ठाकरे जिम्मेदार हैं. उन्होंने साल 2019 में महाराष्ट्र के पॉलिटिकल ड्रामा पर कहा, ‘उद्धव ठाकरे ने बीजेपी को धोखा दिया और कांग्रेस व एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बना ली.
अजित पवार ने शरद पवार को दिया था बढ़ती उम्र का हवाला
दो दिन पहले अजित पवार अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए शरद पवार को राजनीति में रुकने की सलाह दी थी. अजित पवार ने कहा, "आप 83 साल के हो गए हैं. आप कभी रुकेंगे या नहीं? हम सरकार चला सकते हैं. हम में ताकत है. फिर हमे मौका क्यों नहीं देते हैं? किसी भी घर में मुखिया 60 साल के बाद रिटायर होते हैं और अपने बेटों को आगे बढ़ाते हैं. वो बच्चों को आशीर्वाद देने का काम करते हैं. फिर आप ऐसा क्यों नहीं करते?"
बीजेपी में नेता 75 साल में होते हैं रिटायर- अजित पवार
63 वर्षीय अजित पवार ने दलील दी, "बीजेपी में नेता 75 साल में रिटायर हो जाते हैं. अब आप कब रुकेंगे. आपको नये लोगों को भी मौका देना चाहिए. अगर हम गलती करते हैं तो हमें बताएं." उन्होंने कहा, "हर किसी की अपनी पारी होती है. सबसे अधिक प्रोडक्टिव साल 25 से 75 की उम्र होती है. आपका वक्त निकल गया है."
सुप्रिया सुले ने दिया जवाब
शरद पवार की उम्र को लेकर उनकी बेटी सुप्रिया सुले ने जवाब दिया था. उन्होंने कहा, "कुछ लोग कह रहे हैं कि जो लोग अब वरिष्ठ हैं उन्हें हमें आशीर्वाद देना चाहिए. उन्हें काम करना क्यों बंद करना चाहिए? रतन टाटा 86 साल के हैं. सीरम इंस्टीट्यूट के साइरस पूनावाला की उम्र 84 साल है. अमिताभ बच्चन 82 साल के हैं..." उन्होंने वॉरेन बफे और फारूक अब्दुल्ला का भी नाम लिया.
ये भी पढ़ें:-
NCP की जंग: ऐसे मामलों में चुनाव आयोग कैसे करता है फैसला? पूर्व CEC एसवाई कुरैशी ने बताया
"अजित पवार के NCP पर दावा ठोकने की जानकारी क्यों नहीं दी गई": शरद पवार का EC से सवाल
छगन भुजबल ने बताया आखिर अजित पवार ने सबसे क्यों छिपाई NCP चीफ बनने की बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं