- मोदी ने कांग्रेस के विकास मॉडल को बताया लापता
- पीएम मोदी ने कांग्रेस के लोगों को बताया डबल डेंजर
- गुना की रैली में डबल इंजन सरकार की गिनाई उपलब्धियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) बुधवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं. दमोह में जनसभा के बाद पीएम मोदी ने गुना में रैली की. इस दौरान पीएम मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के महिलाओं पर दिए गए बयान को भद्दा बताया. PM मोदी ने कहा, 'घमंडिया गठबंधन के एक बहुत बड़े नेता, जो इनका झंडा लेकर घूम रहे हैं, उन्होंने विधानसभा में माताओं-बहनों की उपस्थिति में ऐसी भद्दी भाषा में बातें कीं, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती. उन्हें कोई शर्म नहीं. कितना नीचे गिरेंगे. दुनिया में देश का अपमान करा रहे हैं.'
गुना की रैली में पीएम मोदी ने कहा, "INDIA अलायंस एक भी नेता माताओं-बहनों के भयंकर अपमान के खिलाफ एक शब्द बोलने के लिए तैयार नहीं हुआ. ऐसा दृष्टिकोण रखने वाले आपका भला कर सकते हैं क्या?"
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
नीतीश कुमार ने विधानसभा में दिया अमर्यादित बयान
बता दें, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मंगलवार को विधानसभा में महिलाओं को लेकर दिया गया एक बयान वायरल हो रहा है. उन्होंने बिहार विधानसभा में जातीय गणना (Bihar Caste Survey) पर बोलते समय शादीशुदा जोड़े के फिजिकल रिलेशन पर ऐसा अमर्यादित बयान दिया, जिसे लेकर महिला विधायक भी झेंप गईं. बीजेपी समेत अन्य नेताओं ने नीतीश कुमार को घेरा है.
PM मोदी ने और क्या कहा?
गुना की रैली में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, "कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में विकास का जो मॉडल विकसित किया था, वो था लापता मॉडल. बिजली, सड़क, पानी, रोजगार, गरीबों के घर लापता थे. विकास भी लापता था. कांग्रेस राज में नौजवानों का भविष्य लापता था, किसानों का कल्याण लापता था."
कांग्रेस के लोग डबल डेंजर
पीएम मोदी ने कहा, "जहां-जहां कांग्रेस सरकार होती है, वहां हर योजना पर रोड़े अटकाती है. जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तब MP की बीजेपी सरकार के साथ भेदभाव किया जाता था. मध्य प्रदेश में एक तरफ डबल इंजन की सरकार है, तो दूसरी तरफ कांग्रेस के डबल डेंजर लोग हैं."
मुफ्त अनाज पर मुकदमा कराएंगे
पीएम ने कहा, "कांग्रेस वाले परेशान हो गए हैं कि मोदी ने अब 5 साल तक गरीबों के लिए मुफ्त अनाज देने की घोषणा क्यों कर दी है. अब ये चुनाव आयोग जाएंगे, वहां जाकर मोदी के खिलाफ शिकायत करके मुकदमा दर्ज कराएंगे. आप बताइए मुझे कांग्रेस की इन हरकतों से डरना चाहिए?"
ये भी पढ़ें:-
बिहार में आरक्षण का दायरा 50% से बढ़ाकर 65% करने का प्रस्ताव, विधानसभा में नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान
पटना में RJD कार्यकर्ताओं ने लगाया तेजस्वी यादव को 'भावी मुख्यमंत्री' बताने वाला पोस्टर
विधानसभा में अजीबो-गरीब टिप्पणी पर घिरे नीतीश कुमार, तेजस्वी ने 'सेक्स एजुकेशन' बताकर किया बचाव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं