विज्ञापन
This Article is From Jan 28, 2020

पीएम मोदी की पाकिस्तान को बड़ी चेतावनी, हराने में 10 दिन भी नहीं लगेगा

पीएम मोदी ने एनसीसी के कैडेटों को संबोधित करते हुए पाकिस्तान, विपक्ष पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि संविधान की बातें करने लोगों संसद में पास कानून को नकार रही हैं, लेकिन उनको उन देशों में अल्पसंख्यकों के साथ हो रहा अत्याचार नहीं दिख रहा है.

नई दिल्ली:
  1. पड़ोसी देश प्रॉक्सीवार कर रहा है. उसको हराने में 10 दिन से ज्यादा समय नहीं लगेगा. हम जानते हैं कि हमारा पड़ोसी देश हमसे तीन-तीन युद्ध हार चुका है। हमारी सेनाओं को उसे धूल चटाने में हफ्ते-दस दिन से ज्यादा समय नहीं लगता. 
  2. आज युवा सोच है, युवा मन के साथ देश आगे बढ़ रहा है, इसलिए वो सर्जिकल स्ट्राइक करता है, एयर स्ट्राइक करता है और आतंक के सरपरस्तों को उनके घर में जाकर सबक सिखाता है. 
  3. हम समस्याओं का समाधान चाहते हैं, उन्हें लटकाए रखना नहीं चाहते.  GST हो, गरीबों को आरक्षण का फैसला हो, रेप के जघन्य अपराधों में फांसी का कानून, हमारी सरकार इसी युवा सोच के साथ लोगों की बरसों पुरानी मांगों को पूरा करने का काम कर रही है 
  4. ये युवा भारत की सोच है, न्यू इंडिया की सोच है जिसने दिल्ली के 40 लाख लोगों के जीवन से, उनकी सबसे बड़ी चिंता को दूर कर दिया है. हमारी सरकार के फैसले का लाभ हिंदुओं को होगा और मुस्लिमों को भी, सिखों को होगा और ईसाइयों को भी. 
  5. दशकों पुरानी समस्याओं की सुलझा रही हमारी सरकार के फैसले पर जो लोग सांप्रदायिकता का रंग चढ़ा रहे हैं, उनका असली चेहरा भी देश देख चुका है और देख रहा है.  मैं फिर कहूंगा- देश देख रहा है, समझ रहा है. चुप है, लेकिन सब समझ रहा है. 
  6. आपकी युवा सोच, आपका युवा मन जो चाहता है, वही हमारी सरकार ने किया। आज दिल्ली में नेशनल वॉर मेमोरियल भी है और नेशनल पुलिस मेमोरियल भी. 
  7. हमने एक तरफ नॉर्थ ईस्ट के विकास के लिए अभूतपूर्व योजनाओं की शुरुआत की और दूसरी तरफ बहुत ही खुले मन और खुले दिल के साथ सभी स्टेक होल्डरों के साथ बातचीत शुरू की. बोडो समझौता आज इसी का परिणाम है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, PM Narendra Modi, NCC Cadet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com