सुरक्षा, सुविधा और सरकारी खर्च में कटौती के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई मिसाल पेश की है. देशवासियों से अपील के बाद, अब पीएम मोदी ने अपने काफिले को महज 2 गाड़ियों तक सीमित कर दिया है. मिडिल ईस्ट तनाव की वजह से गहराए ऊर्जा संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री ने ईंधन बचाने के लिए नेताओं से अपने काफिले में वाहनों की संख्या घटाने की अपील की थी.
प्रधानमंत्री ने खुद इस मामले में बड़ी पहल की है. बुधवार को सामने आए वीडियो में एक कार में प्रधानमंत्री सवार दिखे और दूसरी कार में एसपीजी कर्मी थे. इस दौरान एसपीजी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए प्रधानमंत्री के सुरक्षा इंतजाम किए गए थे. इससे पहले पीएम मोदी जब कैबिनेट बैठक के लिए पहुंचे थे, तब उनके काफिले में सिर्फ 4 गाड़ियां ही थीं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi has reduced his convoy size significantly. Reduction in vehicles was done while maintaining essential security components as per SPG protocol. pic.twitter.com/kuC9OfyAxN
— ANI (@ANI) May 13, 2026
प्रधानमंत्री की सुरक्षा एसपीजी के हाथों में होती है. आमतौर पर उनके सुरक्षा काफिले में 30 से 35 गाड़ियां होती हैं. पीएम के काफिले को दिल्ली पुलिस का कार लीड करती है और रास्ता क्लियर करती हुई चलती है. एसपीजी की कार, एनएसजी कमांडोज की कार और अन्य सुरक्षा अधिकारी भी काफिले में चलते हैं. एसपीजी की पायलट कार खतरों की एडवांस उपकरणों के साथ स्कैनिंग करती है. उनके काफिले में जैमर कार, एंबुलेंस वगैरा भी होती हैं.
खबरें आई थीं कि पीएम मोदी ने एसपीजी से अपने आधिकारिक काफिले में वाहनों की संख्या घटाकर आधी करने को कहा था. काफिले में इलेक्ट्रिक कारों की संख्या बढ़ाने की भी सलाह दी थी. इसके बाद ये नया वीडियो चौंकाने वाला है, जिसमें पीएम मोदी महज एक सुरक्षा कार के साथ सफर करते नजर आ रहे हैं.
प्रधानमंत्री ने ईंधन बचाने के उद्देश्य से लोगों से निजी वाहनों का इस्तेमाल घटाने की अपील की है. पेट्रोल-डीजल की बचत और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए उन्होंने इलेक्ट्रिक कारों का प्रयोग बढ़ाने की सलाह दी है. इसके बाद तमाम राज्यों के मुख्यमंत्रियों, नेताओं और अन्य पदाधिकारियों ने सरकारी कामकाज में भी पर्सनल वाहनों में कटौती का ऐलान किया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी छोटे काफिले के साथ देखे गए.
देखें- PM के काफिले में कटौती का असर... 50% गाड़ियां घटाने से सालाना 1 करोड़ की बचत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं