विज्ञापन
This Article is From Mar 07, 2020

कोरोना वायरस को लेकर पीएम मोदी आज करेंगे बैठक, देश में अब तक 31 मामले आए सामने

पीएम मोदी आज जन औषधि दिवस के मौके पर वीडियो कान्फ्रेंस के माध्‍यम से देश के जन औषधि केन्‍द्रों के संचालकों व लाभार्थियों से बातचीत करेंगे.

कोरोना वायरस को लेकर पीएम मोदी आज करेंगे बैठक, देश में अब तक 31 मामले आए सामने
पीएम मोदी कोरोना वायरस को लेकर चल रही तैयारियों का लेंगे जायजा
नई दिल्ली:

पीएम मोदी आज जन औषधि दिवस के मौके पर वीडियो कान्फ्रेंस के माध्‍यम से देश के जन औषधि केन्‍द्रों के संचालकों व लाभार्थियों से बातचीत करेंगे. इसके बाद वह कोरोना वायरस को लेकर एक समीक्षा बैठक करेंगे. बता दें कि जन औषिधि सप्ताह 1 से 7 मार्च को जनऔषधि सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है. प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चुने हुए जन औषधि केन्‍द्रों के मालिकों और प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना (PMBJP) के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे. पीएमओ के ट्विवर हैंडल के जरिए यह जानकारी साझा की गई है. यह कार्यक्रम 11 बजे होगा, इसके बाद 11.30 मिनट पर पीएम मोदी कोरोना वायरस के खिलाफ चल रही तैयारियों की समीक्षा बैठक करेंगे.

AIIMS के निदेशक ने कहा, "खाने वाली चीज या खाने वाले पदार्थ से इंफेक्शन नहीं होता"

प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना की घोषणा पीएम मोदी ने की थी, ताकि रियायती दरों पर सभी को विशेषकर गरीब और वंचित लोगों को उच्‍च गुणवत्‍ता की दवाएं उपलब्‍ध कराई जा सकें. देश के 700 जिलों में 6200 जन औषधि केंद्र खोले गए हैं. बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर एहतियाती उपायों के तहत देशभर में होली और महिला दिवस समारोह से संबंधित कई कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है, जबकि शुक्रवार को दिल्ली के एक और व्यक्ति के वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के साथ देश में अब तक पुष्ट मामलों की संख्या 31 हो गई है.

Video: स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने संसद में कोरोना को लेकर दिया बयान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Corona Virus, Corona Virus In India, PM Modi On Corona Virus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com