विज्ञापन
This Article is From Jun 12, 2025

बैक्टीरिया और वायरस में क्या फर्क होता है? क्या आप जानते हैं दोनों का अंतर? एक्सपर्ट से समझें

Bacteria And Virus: डॉक्टर संदीप नायर ने कहा कि वायरस बहुत छोटे होते हैं. बैक्टीरिया, वायरस से थोड़ा सा बड़ा होता है और वायरस की कोई सेल वॉल वगैरह नहीं होती जबकि बैक्टीरिया की सेल वॉल होती है.

बैक्टीरिया और वायरस में क्या फर्क होता है? क्या आप जानते हैं दोनों का अंतर? एक्सपर्ट से समझें
डॉक्टर संदीप नायर ने कहा कि वायरस बहुत छोटे होते हैं. बैक्टीरिया, वायरस से थोड़ा सा बड़ा होता है.

Bacteria And Viruses: बैक्टीरिया और वायरस ये दोनों ही नाम आपने सुने होंगे. इन दोनों की वजह से हमें कई तरह की बीमारियां हो सकती है. लेकिन, क्या आपने कभी सोचा कि इन दोनों में अंतर क्या है? दोनों में एक बड़ा फर्क यह है कि बैक्टीरिया फ्री लाइफ सेल्स (Free-living Cells) हैं जो शरीर के अंदर या बाहर रह सकते हैं, जबकि वायरस को जीवित रहने के लिए एक शरीर की जरूरत होती है. इनमें और क्या अंतर होते हैं, ये जानने के लिए हमने बात की डॉक्टर संदीप नायर (Sandeep Nair) से, चलिए जानते हैं उन्होंने इस विषय पर क्या कहा.

यह भी पढ़ें: क्या कोविड होने के बाद लंबे समय तक रहता है जुकाम, गला खराब? जानिए क्या है लॉन्ग COVID और इसके लक्षण

बैक्टीरिया और वायरस में अंतर (Difference Between Bacteria And Virus)

डॉक्टर संदीप नायर ने कहा कि वायरस बहुत छोटे होते हैं. बैक्टीरिया, वायरस से थोड़ा सा बड़ा होता है और वायरस की कोई सेल वॉल वगैरह नहीं होती जबकि बैक्टीरिया की सेल वॉल होती है. वायरस साइज में बहुत स्मॉल होते हैं और उनको मारना बहुत मुश्किल होता है. हालांकि बैक्टीरिया को भी काफी हद तक मारना मुश्किल होता है लेकिन इससे लड़ने के लिए एंटीबायोटिक होती हैं, जो हम मरीज को देते हैं. एंटीबायोटिक बैक्टीरिया के खिलाफ काम करते हैं, वायरस के खिलाफ नहीं.

डॉ नायर ने कहा कितने सारे वायरसेस हैं जिनके लिए कोई मेडिसिन नहीं है, लेकिन बैक्टीरिया के लिए फिर भी हमारे पास कोई ना कोई मेडिकेशन होता है. बैक्टीरिया, वायरस की तुलना में बड़े होते हैं और इनकी सेल वॉल भी होती है.

यह भी पढ़ें: क्या म्यूटेशन से ज्यादा ताकतवर हो गया है कोरोना वायरस के नए वैरिएंट? एक्सपर्ट्स ने क्या कहा, जानिए

उन्होंने कहा कि बैक्टीरिया और वायरस दोनों ही इंसानों को इनफेक्ट करते हैं. दोनों ही माइक्रो ऑर्गेनिज्म है, यानी इन्हें नग्न आंखों से नहीं देखा जा सकता और उन्हें देखने के लिए माइक्रोस्कोप (Microscope) की जरूरत होती है. ज्यादातर वायरस के कल्चर हम नहीं कर पाते हैं, हमें मालूम भी नहीं होता कौन सा वायरस है, जबकि बैक्टीरिया का काफी हद तक हम कल्चर कर पाते हैं. कल्चर किसी बैक्टीरिया या वायरस की स्टडी, पहचान और ट्रीटमेंट के लिए जरूरी है.

Watch Video: कोविड-19: क्या महामारी आ रही है, फिर लगेगा 'Lockdown'? | Coronavirus Cases in India

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bacteria And Viruses, Corona Virus, Difference Between Bacteria And Virus, Virus Vs Bacteria Comparison, Bacteria And Virus Explained, Expert Opinion On Bacteria Vs Virus, Bacteria Vs Virus Chart, How Are Bacteria Different From Viruses, Are Viruses Living Or Non-living Organisms, Virus Vs Bacteria Under Microscope, Bacteria Vs Virus Size And Shape, Can Antibiotics Treat Viruses, Virus Mutation Vs Bacterial Resistance
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com