मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (MP assembly Election 2023) के लिए पहले चरण का मतदान 17 नवंबर को होना है. चुनाव नजदीक आते ही सभी दल एक्टिव मोड में है. चुनावी प्रचार के लिए पीएम मोदी आज दमोह (PM Modi In Damoh) पहुंचे. दमोह से राज्य की जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में गरीब और गरीब हुआ और अमीर और अमीर होता गया. जबकि बीजेपी की मंशा खजाना लुटाने की नहीं है बल्कि देश को आगे ले जाने की गारंटी है. बीजेपी की गारंटी सामथ्य बढ़ाने की है.
ये भी पढ़ें-"कांग्रेस ने हर कदम पर देश के इतिहास का अपमान किया" : MP के शाजापुर में योगी आदित्यनाथ
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
लोगों को कांग्रेस से सावधान रहने की जरूरत-पीएम मोदी
पीएम ने कहा कि कांग्रेस की रिमोट की आदत अब तक नहीं जा रही है. पहले प्रधानमंत्री रिमोट से चल रहे थे अब अध्यक्ष रिमोट से चल रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश के लोगों को कांग्रेस से सावधान रहने की जरूरत है. यह पार्टी हजारों करोड़ रुपए के घोटाले करती है. पीएम ने कहा कि "आज दमोह और पूरा मध्य प्रदेश कह रहा है कि एक बार फिर डबल इंजन की सरकार. आज जमीन से लेकर अंतरिक्ष तक भारत का गौरव गान हो रहा है...". पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र ने 80 कोरड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया. उन्होंने दमोह की जनता से कहा कि यह योजना दिसंबर में पूरी हो रही है, इसको आगे बढ़ाने का फैसला सरकार ने लिया है.
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "वर्षों से कांग्रेस देश से एक ही झूठ बार-बार बोलती आ रही है, गरीबी खत्म करने का नारा देती रही। लेकिन कांग्रेस कभी गरीबी खत्म नहीं कर पाई क्योंकि कांग्रेस के नेताओं की नीयत ठीक नहीं थी। कांग्रेस के राज्य में गरीब और गरीब होते गए और अमीर और… pic.twitter.com/lSFlKaQhtR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 8, 2023
'कांग्रेस राज में गरीब और गरीब हुआ, अमीर और अमीर हुआ'
पीएम मोदी ने कहा कि सालों से कांग्रेस देश से एक ही झूठ बार-बार बोलती आ रही है, गरीबी खत्म करने का नारा देती रही लेकिन कांग्रेस कभी गरीबी खत्म नहीं कर पाई क्योंकि कांग्रेस के नेताओं की नीयत ठीक नहीं थी. कांग्रेस के राज्य में गरीब और गरीब होते गए और अमीर और अमीर होते गए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए देश और राज्य का विकास जरूरी नहीं बल्कि उनके लिए सिर्फ अपना स्वार्थ ही जरूरी है. 2014 तक जब 10 साल कांग्रेस को मौका दिया गया था तब उस समय के प्रधानमंत्री क्या करते थे. पीएम ने कहा कि आपको पता नहीं था उस समय पीएम रिमोट से चलते थे और आज कांग्रेस अध्यक्ष रिमोट से चलते हैं.
'कांग्रेस ने गरीबों का पैसा लूटने के लिए बनाई थी खास मशीन'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "जब रिमोट चलता है तो वह (कांग्रेस अध्यक्ष) सनातन (धर्म) को गाली देते हैं और जब रिमोट बंद हुआ तो कल उन्होंने पांडवों की बात की और कहा कि बीजेपी में पांच पांडव हैं। हमें गर्व है कि हम पांडवों के बताए रास्ते पर चल रहे हैं..."पीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने गरीबों का पैसा लूटने के लिए एक खास मशीन बनाई थी. वह मशीन ऐसी थी जिसमें सरकार अगर 100 रुपए भेजती थी, तो उसमें से 85 रुपए सीधे कांग्रेस नेताओं की तिजोरी में पहुंच जाता था.
ये भी पढे़ं-वित्त मंत्रालय का ध्यान सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों को जीएसटी के दायरे में लाने पर: सीतारमण
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं