विज्ञापन

मंच पर पहुंचे PM मोदी ने बंगाल की जनता को अनोखे अंदाज में किया नमन, शुभेंदु के शपथग्रहण का यादगार पल

Bengal Oath Ceremony: साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भारी वोटों से जीतकर पीएम मोदी जब पहली बार संसद भवन पहुंचे थे तब भी उन्होंने लोकतंत्र के मंदिर संसद भवन को कुछ इसी अंदाज में नमन किया था.

मंच पर पहुंचे PM मोदी ने बंगाल की जनता को अनोखे अंदाज में किया नमन, शुभेंदु के शपथग्रहण का यादगार पल
बंगाल की जनता को पीएम मोदी ने किया खास अंदाज में नमन.
  • बंगाल में 9 मई को शुभेंदु अधिकारी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया
  • पीएम मोदी ने शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण के दौरान बंगाल की जनता को श्रद्धा भाव से नतमस्तक होकर प्रणाम किया
  • पीएम मोदी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में संसद भवन पहुंचकर लोकतंत्र के मंदिर को भी ऐसे ही नमन किया था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

9 मई 206 की तारीख इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुकी है. बंगाल के लिए ये एक ऐतिहासिक दिन है. जिस बंगाल पर कभी बाम दलों और टीएमसी का कब्जा रहा वहां अब भगवा फहरा दिया गया है. पहली बार बीजेपी बंगाल में सत्ता में आई है. शुभेंदु अधिकारी का शपथ ग्रहण बहुत ही भव्य अंदाज में हुआ. इस दौरान पीएम मोदी के चेहरे की खुशी देखने लायक थी. हो भी क्यों ना, बंगाल में इतनी बड़ी जीत जो मिली है. मंच पर पहुंचे PM मोदी ने बंगाल की जनता को बहुत ही अनोखे अंदाज में नतमस्तक होकर  प्रणाम किया. ये नजारा शुभेंदु अधिकारी के शपथग्रहण समारोह में देखने को मिला. 

पीएम मोदी ने बंगाल की जनता को बिल्कुल वैसे ही सिर झुकाकर नमन किया जैसे मंदिर में भक्त भगवान को करते हैं. पीएम मोदी ने एक बार फिर से 2014 के लोकसभा चुनाव की यादें ताजा कर दी हैं. साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भारी वोटों से जीतकर पीएम मोदी जब पहली बार संसद भवन पहुंचे थे तब भी उन्होंने लोकतंत्र के मंदिर संसद भवन को कुछ इसी अंदाज में नमन किया था.

Latest and Breaking News on NDTV

वहीं नई संसद भवन के उद्घाटन के समय जब लोकसभा अध्यक्ष के आसन के पास एक ऐतिहासिक राजदंड सेंगोल को वहां स्थापित किया गय था तब भी पीएम मोदी ने उसे अनोखे अंदाज में प्रणाम किया था.

Latest and Breaking News on NDTV

अब एक बार फिर ऐसा ही नजारा बंगाल में भी देखने को मिला है. जब कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड पहुंचे पीएम मोदी ने वहां की जनता को नतमस्तक होकर नमन कर ऐतिहासिक जनादेश के लिए आभार जाताया. जब पीएम मोदी नतमस्तक हुए तब मंच पर मौजूद सभी नेता तालियां बजाने लगे. 

ये भी पढ़ें-  LIVE:बंगाल में पहली बार BJP सरकार, ब्राह्मण सीएम शुभेंदु के साथ मतुआ, आदिवासी और OBC मंत्री

ये भी पढ़ें-शुभेंदु की शपथ में जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानिए माखनलाल सरकार के बारे में

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com