विज्ञापन
This Article is From Aug 28, 2017

पीएम मोदी ने गुजरात में स्वच्छता अभियान के लिए जमीयत उलेमा-ए-हिंद को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत में मुस्लिम धर्मगुरुओं के सबसे बड़े समूह जमीयत उलेमा-ए-हिंद की तारीफ की.

Also Read in
पीएम मोदी ने गुजरात में स्वच्छता अभियान के लिए जमीयत उलेमा-ए-हिंद को सराहा
फाइल फोटो
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत में मुस्लिम धर्मगुरुओं के सबसे बड़े समूह जमीयत उलेमा-ए-हिंद की तारीफ की. मोदी ने गुजरात में आई बाढ़ के दौरान राहत कार्यो में सहयोग देने और खासकर 22 मंदिरों और दो मस्जिदों की सफाई करने के लिए जमीयत को सराहा. मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में कहा, "गुजरात ने हाल ही में विनाशकारी बाढ़ देखी. कई लोगों ने अपनी जान गंवाई, जब पानी का स्तर कम हुआ तो हर जगह बहुत ज्यादा गंदगी थी. उस समय गुजरात के बनासकांठा के धनेरा में जमीयत-उलेमा-ए-हिंद के स्वयंसेवकों ने 22 मंदिरों और दो मस्जिदों की चरणबद्ध ढंग से सफाई की.'

पढ़ें :  'मन की बात' में पीएम मोदी ने कहा, हर नागरिक को कानून का पालन करना होगा, कोई कानून से ऊपर नहीं- 10 बातें

प्रधानमंत्री ने कहा, "वे एक साथ आए और सामूहिक रूप से सफाई की. जमीयत-उलेमा-ए-हिंद के स्वयंसेवकों ने स्वच्छता को लेकर एकजुटता का एक अच्छा और प्रेरक उदाहरण पेश किया. अगर स्वच्छता के प्रति यह प्रतिबद्ध प्रयास हमारी स्वभाविक आदत बन जाती है तो हमारा देश निश्चित रूप से अधिक ऊंचाइयों पर जाएगा.

वीडियो : पीएम ने हरियाणा हिंसा पर जताई चिंता
उन्होंने लोगों से गांधी जयंती (2 अक्टूबर) से कम से कम 15-20 दिन पहले 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान शुरू करने के लिए कहा.

इनपुट : आईएनएस 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Narendra Modi, Man Ki Baat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com