प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रोजगार मेले के तहत सरकारी विभागों और संगठनों में नए भर्ती हुए 51 हजार कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिया. इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने इन नियुक्त लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज जिन अभ्यर्थियों को सरकारी सेवा के नियुक्ति पत्र मिले हैं उन सभी को बधाई. आप सभी ने कड़े परिश्रम के बाद यह सफलता हासिल की है. आपका चयन लाखों अभ्यर्थियों के बीच से किया गया है.
"देश की आधी आबादी को बहुत बड़ी ताकत मिली है"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के रूप में देश की आधी आबादी को बहुत बड़ी ताकत मिली है. 30 वर्षों से महिला आरक्षण बिल का विषय लंबित था वह अब रिकॉर्ड वोटों के साथ दोनों सदनों से पास हुआ है. यह निर्णय देश की नई संसद के पहले सत्र में हुआ, नई संसद में देश के नए भविष्य की शुरूआत हुई. भारत की बेटियां स्पेस से स्पॉट तक अनेक नए कीर्तिमान बना रही हैं.
यह केंद्र सरकार की तरफ से आयोजित 9वां रोजगार मेला था
आपको बता दें कि आज 9वां रोजगार मेला (9th Rojgar Mela) आयोजित किया गया. इससे पहले पिछले महीने 28 अगस्त को देशभर में 45 जगहों पर 8वां रोजगार मेला आयोजित हुआ था. इस दौरान पीएम मोदी ने 51,106 युवाओं को नियुक्ति सौंपे थे .
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं