विज्ञापन
This Article is From Mar 22, 2021

PM नरेंद्र मोदी, CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने बिहार दिवस पर दी बधाइयां

हर वर्ष 22 मार्च को ‘बिहार दिवस’ मनाया जाता है, ब्रिटिश राज में इसी दिन यह प्रांत आस्तित्व में आया था.

PM नरेंद्र मोदी, CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने बिहार दिवस पर दी बधाइयां
"Bihar Diwas : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बिहार की जनता को ‘बिहार दिवस' पर बधाई दी और कामना की कि प्रदेश विकास के नित नए आयाम गढ़ता रहे. हर वर्ष 22 मार्च को ‘बिहार दिवस' मनाया जाता है, ब्रिटिश राज में इसी दिन यह प्रांत आस्तित्व में आया था. साल 1793 को लार्ड कार्नवालिस ने बंगाल और बिहार के बीच अंतिम समझाौते का ऐलान किया.

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘बिहार दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को ढेरों शुभकामनाएं. गौरवशाली अतीत और समृद्ध संस्कृति के लिए विशेष पहचान रखने वाला यह प्रदेश विकास के नित नए आयाम गढ़ता रहे.''

वहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी ट्वीट करके बिहार दिवस की बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. बिहार का इतिहास गौरवशाली है और हम वर्तमान में अपने निश्चय से बिहार का गौरवशाली भविष्य तैयार कर रहे हैं. विकसित बिहार के सपने में भागीदारी के लिए मैं आप सभी का स्वागत करता हूं. जय हिंद-जय बिहार.'

इसके साथ ही आरजेडी नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा है, 'बिहार लोकतंत्र की जननी, धर्मों की उद्गमस्थली, महापुरुषों की जन्मस्थली, वीरों की कर्मभूमि, ज्ञान, कर्म, संस्कृति, सद्भावना और समरसता की पावन भूमि रही है. इतिहास सुनहरा, मेधा की धरा, प्रकृति का उपहार, संभावनाएँ अपार. यह है हमारा बिहार! बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ!'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nitish Kumar, Bihar Diwas, Bihar Diwas 2021
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com