विज्ञापन
This Article is From Nov 05, 2024

पीएम मोदी ने एम्स में भर्ती लोक गायिका शारदा सिन्हा के बेटे को फोन कर जाना हाल

पीएम मोदी ने शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमन सिन्हा को फोन किया और कहा कि आज बिल्कुल मजबूती से उनका इलाज कराएं. शारदा सिन्हा बीती रात से वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं.

पीएम मोदी ने एम्स में भर्ती लोक गायिका शारदा सिन्हा के बेटे को फोन कर जाना हाल
नई दिल्ली:

पीएम नरेंद्र मोदी ने एम्स में भर्ती लोक गायिका शारदा सिन्हा के बेटे को फोन कर उनका हालचाल पता किया. बता दें कि शारदा सिन्हा दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है. पीएम मोदी ने शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमन सिन्हा को फोन किया और कहा कि आज बिल्कुल मजबूती से उनका इलाज कराएं. शारदा सिन्हा बीती रात से वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं.

उनके बेटे अंशुमन ने बताया कि उनकी हालत खराब है और डॉक्टर्स पूरी कोशिश कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक अपने पति बृजकिशोर सिन्हा के निधन से वह सदमे में हैं. 

शारदा सिन्हा को बिहार कोकिला के नाम से भी जाना जाता है. वह बहुत ही मशहूर और जानी मानी लोक गायिका हैं. उन्हें भोजपुरी, मैथिली और मगही संगीत में उनके योगदान के लिए जाना जाता है. उन्होंने बिहार के पारंपरिक संगीत को आगे बढ़ाने में अहम योगदान दिया है. उनके कुछ सबसे मशहूर गीतों में 'कहे तो से सजना' और 'पहले पहिल हम कायेनी' शामिल है. भारतीय संगीत और संस्कृति में उनके योगदान के लिए उन्हें 2018 में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sharda Sinha, PM Modi, Sharda Sinha Health Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com