विज्ञापन

पीएम मोदी की अपील का बड़ा असर, कार पूल कर कैबिनेट बैठक में पहुंचे कई केंद्रीय मंत्री

PM मोदी की अपील का असर कैबिनेट बैठक में साफ देखने को मिला, जहां कई वरिष्ठ मंत्री कार पूल कर पहुंचे. पिछली बैठक में पीएम ने ईंधन बचत के लिए कार पूलिंग और सार्वजनिक परिवहन के उपयोग की सलाह दी थी.

पीएम मोदी की अपील का बड़ा असर, कार पूल कर कैबिनेट बैठक में पहुंचे कई केंद्रीय मंत्री
कैबिनेट बैठक में कई वरिष्ठ मंत्री कार पूल करके पहुंचे
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद कैबिनेट के कई वरिष्ठ मंत्रियों ने कार पूलिंग अपनाई है.
  • कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने एक ही कार में यात्रा की है.
  • प्रधानमंत्री ने देशवासियों से ईंधन बचत के लिए सार्वजनिक परिवहन के उपयोग और अनावश्यक यात्रा से बचने को कहा है.
नई दिल्ली:

PM मोदी की अपील का असर अब स्पष्ट रूप से नजर आने लगा है. कैबिनेट बैठक में कई वरिष्ठ मंत्री कार पूल करके पहुंचे. दरअसल, पिछली कैबिनेट बैठक में PM मोदी ने मंत्रियों से ईंधन बचत के लिए कार पूल अपनाने की अपील की थी. इसी के तहत आज कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल एक ही कार में पहुंचे, जबकि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और श्रम मंत्री मनसुख मांडविया भी साथ आए.

इसके अलावा प्रहलाद जोशी, गजेंद्र सिंह शेखावत, नितिन गडकरी और जेपी नड्डा भी कार पूल कर सेवा तीर्थ में हुई बैठक में शामिल हुए. पश्चिमी एशिया में जारी युद्ध की परिस्थितियों को देखते हुए प्रधानमंत्री ने देशवासियों से ईंधन बचाने की अपील की है. उन्होंने लोगों से सार्वजनिक परिवहन के उपयोग पर जोर दिया, साथ ही अनावश्यक रूप से सोना न खरीदने और बेवजह विदेश यात्रा से बचने की भी सलाह दी. पिछली बैठक में प्रधानमंत्री ने मंत्रियों से यह भी पूछा था कि कितने लोग कार पूल कर आए हैं, जिसके बाद आज की बैठक में अधिकांश मंत्रियों ने इस पहल को अपनाया.

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज सी.आर. पाटिल, जी. किशन रेड्डी और मैं कार पूलिंग करके जा रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश का आह्वान किया है और उनके आह्वान पर अनावश्यक पेट्रोल और डीजल की खपत बचाने के लिए पूरा देश उठ खड़ा हुआ है और उस पर अमल कर रहा है. हम तो मंत्रिमंडल के सहयोगी हैं. हमने भी सोचा कि कार पूलिंग करके हम लोग यात्रा करें. आज की परिस्थितियों में ये आवश्यक है कि हम अनावश्यक पेट्रोल और डीजल की खपत को कम करें. जितना संभव है सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करना चाहिए.

ये भी पढ़ें : दिल्‍ली-NCR में बदले जाएंगे 2 लाख पुराने ट्रक और बसें, 9,585 करोड़ की स्‍कीम को कैबिनेट की मंजूरी, वाहन मालिकों को 5 बड़े फायदे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Modi, PM Modi Appeal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com