दीवाली के त्योहार में अब सिर्फ 3 दिन बाकी बचे हैं. बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है. ऐसे में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने की अपील की है. पीएम मोदी ने एक्स पर ट्वीट कर कहा कि आिए इस दीवाली हम, NaMo ऐप पर वोकल फॉर लोकल थ्रेड के साथ भारत की उद्यमशीलता और रचनात्मक भावना का जश्न मनाएं. पीएम मोदी ने लोगों से ऐसे उत्पाद खरीदने की अपील की जो स्थानीय स्तर पर बनाए गए हों.
ये भी पढ़ें-हमारी गारंटी सामर्थ्य बढ़ाने की है, देश को आगे ले जाने की है : मध्य प्रदेश के दामोह में पीएम मोदी
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने की अपील
पीएम मोदी ने कहा कि लोग इस दीवाली स्थानीय उत्पादों को खरीदें और अपनी सेल्फी उस सामान या फिर उसे बनाने वाले के साथ नमो ऐप पर पोस्ट करें. सकारात्मक भावना के साथ इस काम में अपने दोस्तों और परिवार को भी शामिल करें और यह मैसेज दूसरों तक पहुंचाएं. इस ट्वीट के साथ ही पीएम मोदी ने नमो ऐप का एक लिंक भी शेर किया है, जिसपर फोटो पोस्ट की जा सकती है.
This Diwali, let us celebrate India's entrepreneurial and creative spirit with #VocalForLocal threads on NaMo app. https://t.co/NoVknVXclo
— Narendra Modi (@narendramodi) November 8, 2023
Buy products which have been made locally and then post a selfie with the product or the maker on the NaMo App. Invite your friends and…
स्थानीय उत्पाद खरीदने और फोटो अपलोड करने की अपील
पीएम मोदी ने स्थानीय प्रतिभाओं का समर्थन करने, भारतीयों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने और अपनी परंपराओं को समृद्ध बनाए रखने के लिए डिजिटल मीडिया की शक्ति का उपयोग करने का आह्वान देश के लोगों से किया. बता दें कि पीएम मोदी हमेशा से ही वोकल फॉर लोकल के पक्षघर रहे हैं. वह समय-समय पर लोगों से स्थानीय उत्पाद खरीदने की अपील करते रहते हैं. उन्होंने पहले भी कहा था कि लोकल स्तर पर विश्वकर्मा भाइयों द्वारा बने हुए सामान और दीये खरीदें, जिससे उनको प्रोत्साहन मिल सके.
दीवाली पर स्थानीय उत्पाद खरीदने की अपील
बता दें कि पीएम मोदी ने अपने जन्मदिन के मौके पर 17 सितंबर को विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना लॉन्च की थी. इस योजना का मकसद 18 व्यवसायों को फायदा पहुंचाना था. इस दौरान पीएम ने यशोभूमि में बहुत से विश्वकर्मा भाई-बहनों का बना हुआ सामान उनके स्टॉल पर जाकर देखा था. तब भी पीएम ने वोकल फॉर लोकल की बात दोहराई थी. दीवाली के मौके पर एक बार फिर से पीएम मोदी ने वोकल फॉर लोकल की अपील देशवासियों से की है, जिससे स्थानीय कारीगरों और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिल सके.
ये भी पढ़ें-चीन का प्रभाव घटाने को अदाणी के श्रीलंका पोर्ट में ₹4,600 करोड़ का निवेश करेगा अमेरिका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं