वाराणसी:
पीएम मोदी ने गुरुवार को बनारस में कार्यकर्ताओं के साथ बीच में बैठ कर लंच किया. इसमें सभी कार्यकर्ताओं से अपना टिफ़िन लाने को कहा गया था. बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को इस सम्मेलन में बुलाया गया था. सम्मेलन में 26000 कार्यकर्ता अपना-अपना टिफ़िन लाए. पीएम ने कहा कि वह भी कार्यकर्ता हैं.

पीएम भी अपना टिफ़िन लाए थे. उनके खाने में खिचड़ी, रोटी और सब्ज़ी थी.

लंच करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को गरीब, दलित और पिछड़े लोगों के बीच जाना चाहिए. सम्मेलन में यह इंतज़ाम था कि पीएम हर मंडल के कार्यकर्ताओं के बीच जा सकें.

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर भोजन करते प्रधानमंत्री की तस्वीरें माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर पोस्ट करते हुए कमेंट लिखा 'ऐसी बराबरी सिर्फ बीजेपी में संभव है.'

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
पीएम मोदी, वाराणसी में पीएम मोदी, बनारस में पीएम मोदी, मोदी का लंच, PM Modi, Pm Modi In Varanasi, Modi's Lunch