Saryu Ayodhya Diwali Celebration: रामनगरी अयोध्या दीप पर्व से एक दिन पहले दीयों से रोशन हो गई है. सरयू नदी के घाटों पर लाखों दीये जलाए गए. इसके साथ ही नया रिकॉर्ड बन गया है. मुख्यमंत्री योगी ने राम मंदिर में पहला दीप जलाकर दीपोत्सव का शुभारंभ किया. अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार भगवान राम के आगमन पर दीपोत्सव मनाया गया. रामकी पैड़ी, चौधरी चरण सिंह घाट और भजन संध्या स्थल पर दीयों को जलाया गया है.

रामलला की मौजूदगी में पहले दीपोत्सव पर इस बार उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अनूठी पहल की है. पहली बार 1,121 वेदाचार्यों ने एक साथ सरयू मैया की आरती की.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार शाम अविरल सरयू तीरे बने घाट पर मैया की आरती की. 1,121 वेदाचार्य एक ही रंग के परिधान में एक स्वर में सरयू मैया की आरती करते रहे. इसमें एक तरफ जहां आध्यात्मिकता का रंग था, वहीं दूसरी तरफ यह अनूठा आयोजन जनमानस में योगी सरकार की छवि को और निखार रहा था.

सरयू नदी के 55 घाटों पर 25 लाख से ज्यादा दीये जलाए गए. कुल 28 लाख दीयों का इंतजाम किया गया था. ताकि दीपोत्सव के लिए दीयों की कमी न हो जाए. दीपोत्सव में कुल 25 लाख 12 हजार 585 दीये जलाए गए. गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इसकी घोषणा भी की.

आरती से पहले सीएम योगी ने मां सरयू की पूजा-अर्चना भी की. इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ यहां केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक आदि मौजूद रहे. बुधवार को दीपोत्सव में भगवान राम की महिमा का प्रदर्शन करने वाली भव्य झांकियां भी निकाली गईं. इसके अलावा कलाकारों ने नृत्य भी प्रस्तुत किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं